क्रांति मार्च में पंचकूला से जाएंगे आप कार्यकत्र्ता-निपुण कपूर.

पंचकूला 12 मई। आम आदमी पार्टी पंचकूला की जिला प्रधान निपुण कपूर ने कहा
है कि प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा और इनेलो पार्टी ने जिस तरह प्रदेश में
जातीय माहौल को खराब किया है, उसके विरोध में आम आदमी पार्टी हरियाणा में
14 मई को रोहतक से मेरी जाति हिंदुस्तानी कार्यक्रम के तहत क्रांति मार्च
आयोजित करने का फैसला किया है। प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की
अध्यक्षता में इस क्रांति मार्च का दीप जलाया जाएगा।
जिला प्रधान निपुण कपूर ने ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और
इनेलों नेताओं ने एक रणनीति के तहत प्रदेश की जनता को आपस में लड़वाया और
हरियाणा का आपसी भाइचारा खराब करने की कौशिश की गई। ये राजनीतिक दल अपनी
राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए आपसी भाईचारे और सौहार्द की बलि देने से
पीछे नहीं हटें। इस दौरान प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी हाथ पर
हाथ रखकर बैठी रही और प्रदेश की जनता जातिवाद की लौ में जलती रही। इस
मार्च के माध्यम से आम आदमी पार्टी जहां रोहतक के लोगों को इस बात का
अहसास करवाएगी कि दुख की इस घड़ी में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उनके साथ
हैं वहीं प्रदेश में वर्षों से सत्ता संभालने वाले राजनैतिक दलों के मुंह
पर करार तमाचा भी होगा जिन्होंने आंदोलन के बाद लोगों से मिलने का प्रयास
नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो लोग जातिवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहते हैं
और सही मायने में हिंदुस्तानी हैं वह इस मुहिम में शामिल हो सकते हैं।
कालका विधानसभा अध्यक्ष बविता तलवार एवं पंचकूला के अध्यक्ष भूपिंद्र
सिंह ने कहा कि इस मार्च में पार्टी की पंचकूला इकाई पूरे जोर शोर से
हिस्सा लेगी और लगभग 500 कार्यकर्ता मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन
देंगे।

Share