पुलिस लाईन पंचकूला में पहुंचा पुस्तक प्रदर्शनी वाहन, पर्यावरण, सड़क सुरक्षा, साहित्य व कथा कहानीयों की पुस्तकों का है भंडार:- शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला पहुंची किताबों की दुनिया.
c
पंचकूला, दिनांक 04.09.2024
माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर जी की प्रेरणा से हरियाणा पुलिस की पहल पर पुस्तक परिक्रमा का आयोजन 17 अगस्त से 16 सितम्बर 2024 तक किया गया है, 17 अगस्त 2024 को तृतीय पानीपत पुस्तक मेले के आयोजन के अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत सरकार द्वारा संचालित पुस्तक प्रदर्शनी वाहन को पुस्तक परिक्रमा के लिए माननीय श्री शत्रुजीत कपूर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दिनांक 17.08.2024 से 23.08.2024 तक यह वाहन पानीपत में रहा, दिनांक 24.08.2024 से 26.08.2024 तक करनाल में, दिनांक 27.08.2024 व 28.08.2024 को कैथल, दिनांक 29.08.2024 से 31.08.2024 तक कुरूक्षेत्र व दिनांक 01.09.2024 से 03.09.2024 तक अम्बाला में रहा और आज 04 सितम्बर 2024 को यह पुलिस लाईन मोगीनन्द पंचकूला के सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय में पहुंचा, जहां पर पुस्तकालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं और डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कुल, पुलिस लाईन मोगीनन्द के बच्चों ने इनकी पुस्तकों को देखा व उन पुस्तकों के संबंध में जानकारी हासिल की, वहीं पुस्तकालय में उपस्थित विघार्थीयों ने अपने लिए कुछ कथा कहानियों के पुस्तकें खरीदी।
पुलिस आयुक्त श्री शिवास कविराज जी ने अपने संदेश में कहा कि किताबें मनुष्य को जिंदगी का बेहतर रास्ता बताती हैं। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पंचकूला श्रीमति हिमाद्री कौशिक जी ने कहा कि यह हरियाणा पुलिस की एक अनुठी पहल है, क्योंकि आज की युवा पीढ़ी इंटनेट से जुड़ने के कारण किताबों के साथ-साथ हमारी कला एवं साहित्य से भी दूर होती जा रही है। युवा पीढ़ी को पुस्तकें पढ़ने की बहुत जरूरत है और इस पुस्तक प्रदर्शनी वाहन के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण, साहित्य, कला, कथाओं और कहानियों से जोड़ना बहुत आसान होगा। उन्होंने कहा कि आज पुलिस लाईन में रहने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारिक सदस्यों, सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय में नियमित रूप से आने वाले पाठकों ने पुस्तकों का अवलोकन किया और पुस्तकें खरीदी। उन्होंने बताया कि यह वाहन पंचकूला, चण्डीगढ़ के विविध शिक्षण संस्थाओं एवं विभागों में 9 सितम्बर 2024 तक रहेगा। सरदार पटेल पुलिस पुस्तकालय के विद्यार्थियों से हुई रूबरू- पुलिस उपायुक्त पंचकूला