राष्ट्र निर्माण का सर्वोच्च कार्य शिक्षक के पास होता है-कंवरपाल’.

पंचकूला , 16 नवम्बर- हरियाणा में शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का सर्वोच्च कार्य शिक्षक के पास होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यााथिर्यों में नैतिक मूल्यों को बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्कूलों के प्राचार्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाया जा सके।

शिक्षा मंत्री ने आज पंचकूला में विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के अभी तक ऐसे 115 अधिकारियों का प्रशिक्षण करवाया गया है। इनका प्रशिक्षण हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) द्वारा पंचनगी और बंगलौर में आयोजित करवाया गया। बैठक में अनेक अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभवों को सांझा किया।

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह ने कहा कि शिक्षक को समर्पण भाव से कार्य करते हुए बच्चों के भविष्य का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यालयों के प्राचार्यों को अभिभावकों, अध्यापकों एवं समाज के प्रबुद्घ लोगों के सहयोग से सांझा प्रयास पर काम करना चाहिए। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों में अच्छा माहौल बनाए, सफाई कार्य पर ध्यान रखें तथा अध्यापन कार्य को रूचिकर बनाए।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यों सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 के आॅडिटोरियम में 2 से 4 दिसंबर तक भव्य रूप से मनाया जाएगा जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-उपायुक्त

– 2 दिसंबर को महायज्ञ से होगा महोत्सव का शुभारंभ

– गीता के श्लोकों से होगा शहर गुंजायमान, महोत्सव के तीनो दिन पंचकूला के सभी चैराहों पर चलेगा रिर्काडिड गीता मंत्रोच्चारण

पंचकूला, 16 नवंबर- उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव-2022 राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 के आॅडिटोरियम में 2, 3 और 4 दिसंबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
श्री महावीर कौशिक ने गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में आज लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और उन्हें महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। एसडीएम पंचकूला डाॅ. ऋचा राठी गीता जयंती महोत्सव की ओवर आॅल इंचार्ज होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ महायज्ञ से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीनो दिन स्कूलों व काॅलेजों के बच्चों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजनं, नृत्य इत्यादि के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति तथा विरासत को भलि-भांति प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को श्रीमदभागवद्गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विशेष रूप से हिन्दी व संस्कृत के प्राध्यापकों और वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याख्यान दिया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ग्लोबल गीता मंत्रोच्चारण किया जायगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सेक्टर 2 से सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम तक श्रीमदभागवद्गीता तथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली जोयगी जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि गीता चौंक के अलावा शहर के विभिन्न चौंको को रंग-बिरंगी लाईटों से सजाया जायेगा तथा महोत्सव के तीनो दिन पंचकूला के सभी चौराहों पर रिर्काडिड गीता मंत्रोच्चारण चलाया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ममता शर्मा, एसीपी राज कुमार, डीडीपीओ राजन सिंगला, डीईओ सतपाल शर्मा, डीपीसी संध्या मलिक, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला तथा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।