*संसद सत्र के बीच सप्ताहांत में सांसद कटारिया ने पंचकुला का किया तूफानी दौरा*.
पंचकुला-25/7/21,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अम्बाला लोकसभा सांसद रतन लाल कटारिया ने आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर पिंजोर ब्रह्मऋषि बावरा जी महाराज आश्रम में डॉ कृष्णकांता जी व डॉ मनीषा दीदी का आशीर्वाद लिया ब्रह्मऋषि आश्रम स्थित कॉलेज ऑफ एडुकेशन के चेयरमैन डॉ दीदी अमृता जी के दर्शन करने का सौभाग्य भी मिला। कालका पिंजोर के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलना हुआ।
सांसद कटारिया ने उसके बाद पंचकूला के 2 वैक्सीनेशन सेन्टर का दौरा भी किया वहां मौजूद लोगों से बातचीत की व डॉक्टर्स से चर्चा की कैसे इस काम को ओर गति दी जा सकती है।
इसके बाद सांसद कटारिया ने मां चंडी मंडल भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में भाग लिया जिसमे कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।
शाम में बुढ़नपुर स्थित राशन वितरण केंद्र पर ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ के अंतर्गत वितरित हो रहे राशन की गुणवत्ता व वितरण प्रणाली की जांच की, मौजूद लोगो राशन वितरण भी किया, उनकी समस्या पर बातचीत की।
कटारिया ने विपक्ष की मानसून सत्र में विपक्ष के नकारात्मक रवैये की भी आलोचना की संसद में जनता से जुड़े मुद्दों पर हर सांसद अपनी बात रखना चाहता है परंतु जिस तरह विपक्ष के सांसद हुड़दंग मचा संसद चलाने नही दे रहे निदनीय है।
इस अवसर उनके साथ पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा जी , जिला महामंत्री परमजीत कौर जी , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया व दीपक शर्मा भी साथ रहे।