गुरु के बताए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते है:गुरु ही राजनीतिक सत्ता कोभी रास्ता दिखाते रहे हैं: कटारिया .
पंचकुला 24 जुलाई: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ब्रह्मर्षि आश्रम, पिञ्जौर पहुँच कर पूजनीया स्वामी डॉ अमृता दीदी जी से आशीर्वाद लिया।इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, गेल की डायरेक्टर श्रीमती बंतो कटारिया, करनाल प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री वरेंद्र राणा व परमजीत कौर भी उपस्थित रहे। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरू पुर्णिमा के पर्व पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सभी संतो का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संतो के साथ समाज के अन्य क्षेत्रों में ऐसे जो लोग हैं जिन्होंने गुरु परंपरा का पालन किया व जो आदर्श है उनका भी सम्मान किया जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया व अन्य भाजपा नेताओं ने पूजनीया स्वामी डॉ अमृता दीदी जी के गुरु पूज्यपाद श्रीसदगुरुदेव महाराज ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा जी महाराज की समाधि पर भी माथा टेका। इस अवसर रतन लाल कटारिया ने कहा गुरु ही हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरू को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया है क्योंकि वो गुरू ही होते हैं जो हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। इसलिए हमेशा गुरूजनों का सम्मान करना चाहिए। कटारिया ने कहा गुरु के बताए मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते है। उन्होंने कहा समय समय पर गुरु ही राजनीतिक सत्ता को भी रास्ता दिखाते रहे हैं।
*****
बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ता संगठन के मूल सिद्धांतों पर चलें: ज्ञान चंद गुप्ता
प्रधानमंत्री देश के चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध: कटारिया
भाजपा पंचकूला माँ चण्डी मंडल कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई
पंचकुला 24 जुलाई: भाजपा पंचकूला के माँ चण्डी मंडल की कार्यकारिणी बैठक आज मंडल अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में ब्रिल्यन्स स्कूल सेक्टर-12 में सम्पन्न हुई। बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अजय शर्मा, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, गेल की डायरेक्टर श्रीमती बंतो कटारिया, महामंत्री वरेंद्र राणा व परमजीत कौर भी उपस्थित रहे । संगठन को मजबूत बनाने के लिए तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस मौक़े पर बूथ की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों पर चलने के लिए निर्देश दिए और सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कर्मठता से कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया ।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का कार्य करते हुए सामाजिक दायित्व भी निभाना है।आप सभी कार्यकर्ता बूथ के घर घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलवाने का कार्य करें, यही देश की व पार्टी की सच्ची सेवा होगी।भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए ही राजनीति नहीं करती बल्कि सत्ता को सेवा का माध्यम मानती है। हमारे लिए समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए काम करना उसके जीवन को बचाना उसके जीवन को ऊपर उठाना यही भाजपा का लक्ष्य है।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने इस मौके पर कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है, इसके पीछे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान है। आप कार्यकर्ताओं की ही मेहनत का फल है कि मैं सांसद बन केंद्रीय मंत्री बना था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर जन कल्याणकारी कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास कर रही है। प्रधानमंत्री देश के चौमुखी विकास के लिए वचनबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बीते 7 सालों में ऐसे ऐसे कार्य किए, जिनके बारे में से जनता दर्शकों से सोच रही थी कि यह होना चाहिए मगर कब होंगे किसी को मालूम नहीं था।
आज इस अवसर पर माँ चण्डी मंडल में रहने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों के साथ बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।