जिला सचिवालय के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक दिसवीय जेंडर सेंसटीजेशन एण्ड सैक्सूयल हराशमेंट रोकने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन.

पंचकूला, 22 अक्तूबर- जिला सचिवालय के सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग की एक दिसवीय जेंडर सेंसटीजेशन एण्ड सैक्सूयल हराशमेंट रोकने के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने की।

उपायुक्त ने कार्यशाला ने विशेषकर महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं के उत्पीडन को रोकने के लिए वन स्टाॅप सेंटर, महिला थाना, सुकून सैंटर संचालित किये जा रहे है। इनके माध्यम से महिलाओं को पारदर्शी तरीके से न्याय सुलभ हो रहा है। इसलिए विभाग के महिला कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा इन सैंटरों का प्रचार प्रसार करें और महिलाओं को इस सैंटर के बारे में संवदेनशील एवं सचेत करें ताकि इस अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि वन स्टाॅक सैंटर के अलावा पाॅक्सो एक्ट बारे भी जागरूकता लाएं ताकि बच्चों का उत्पीडन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसीटाईजेशन एवं सैक्सूयल हराशमेंट को रोकने के लिए जिला स्तर पर सभी विभागों में कमेटियों का गठन किया गया है। यह कमेटियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाईजर को महिलाओं के प्रति ओर अधिक सजग रहते हुए कार्य करना चाहिए ताकि महिलाओं को ओर अधिक सुरक्षित माहौल मिल सके।
कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वरिष्ठ, सीएमजीजीए टिंवकल सहित विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर ने भाग लिया।
………………….
पंचकूला, 22 अक्तूबर- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि पंजाब सरकार फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है। अगर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के इतने ही हितैषी है तो उन्होंने केवल गेहूं व धान की खरीद एमएसपी पर करने की बजाय सरसों, बाजरा, दलहन, सूरजमुखी जैसी अन्य फसलों की भी खरीद एमएसपी पर करनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री, जिनके पास खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का पदभार भी है, आज आवास बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन दादरी के पूर्व विधायक श्री राजदीप फोगाट को विधिवत रूप से उनके कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
एक प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धान की 1509 किस्म की एफसीआई द्वारा खरीद नहीं की जाती इसलिये हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि 1509 किस्म की धान की खरीद अन्य किस्मों की तर्ज पर हफेड द्वारा 1888 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जायेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पांच अन्य फसलों की खरीद भी केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाय अपने स्तर पर न्यूनतम समर्थन मूल्यों के साथ की जाती है। उन्होंने चेयरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करते हुए कारपोरेट की मजबूती के लिए कार्य करेंगें और विभागों को नई ऊर्जा व ताकत देंगें।
जीएसटी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि टैक्स विभाग ने नया बैंच मार्क स्थापित किया है। इसके लिए विभाग के अधिकारी आॅनलाइ्रन कार्य बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
चेयरमैन राजदीप फोगाट ने उपमुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री, अजय सिंह चैटाला, निशान सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों को आवास की योजना को मूर्तरूप देने के लिए कार्य किया जाएगा।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने शूगरफैड के नवनियुक्त चेयरमैन विधायक रामकरण काला व हरियाणा खादी बोर्ड केे विधायक रामनिवास को भी उनके कार्यालय में जाकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया। शूगरफैड के चेयरमैन ने कहा कि चीनी मिलों को समय पर चलाने के साथ साथ बेहतरीन ढंग से चलाना प्राथमिकता होगी ताकि किसानों व मजदूरों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होने देंगे। इसके अलावा बकाया गन्ने का भी भुगतान सुनिश्चित करेंगें।
हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैने रामनिवास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खादी बोर्ड को बढावा देने के लिए हरसम्भव प्रयास किए जाएगें ताकि अधिक से अधिक लोग खादी का उपयोग कर सके। इसके अलाव खादी के उत्पाद बढाकर बेरोजगारों को स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर सिंह, आवास बोर्ड के मुख्य प्रशासक अशंज सिंह तथा सचिव श्रीमती ममता शर्मा, खादी बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीतू चैधरी, शूगरफैड के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व नवनियुक्त चेयरमैनों के परिवार के सदस्य एवं उनके समर्थक भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- 1 -2 आवास बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फोगाट को पदभार ग्रहण एवं मिठाई खिलातेे हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला।
3 खादी एवं ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा को पदभार ग्रहण करवाते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला।
4 शूगरफैड के चेयरमैन रामकरण को पदभार ग्रहण करवाते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला।
…………………….
पंचकूला 22 अक्तूबर- – उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया जिला की रायपुररानी, बरवाला व पंचकूला सहित तीनों मंण्डियों में धान की आवक तेजी से जारी है अब तक किसानों के 85524 मिट्रिक टन धान की खरीद जा चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला में 15640 मिट्रिक टन, रायपुररानी में 26484 मिट्रिक टन व बरवाला में 43400 मिट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर धान का उठान एवं खरीद का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। अब तक खरीदे गए धान में से 74419 मिट्रिक टन का उठान किया गया तथा प्रतिदिन 4511 मिट्रिक टन धान धान का उठान कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उचित दूरी का पालन करते हुए जिला की इन मण्डियों में धान की खरीद युद्ध स्तर पर की जा रही है।
आधुनिकता, इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र बनेगा सरदार पटेल पुस्तकालय – शत्रुजीत कपूर
काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व अभियान के तहत करनाल का काछवा गांव पुस्तक संस्कृति के उन्नयन का बनेगा केंद्र
सरदार पटेल पुस्तकालय श्रृंखला अभियान में बनेंगे 40 पुस्तकालय।
पंचकूला 22 अक्तूबर – काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व अभियान के तहत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम हरियाणा की पहल पर करनाल जिला मुख्यालय से उत्तर दिशा में 15 किलोमीटर दूर करनाल विधानसभा के आखरी गांव काछवा के पंचायत भवन में किताबों की दुनिया 16 हजार जनसंख्या के लिए सरदार पटेल पुस्तकालय की स्थापना के साथ समर्पित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की प्रेरणा से बिजली मंत्री श्री रणजीत चैटाला के मार्गदर्शन में स्थापित यह पुस्तकालय आधुनिक ज्ञान के स्त्रोत, अध्यात्म परंपरा और साहित्य सृजन की कसौटी की मानक किताबें एक साथ ऐसा संगम निर्मित कर रही हैं जहां से ज्ञान की धारा सरस्वती प्रवाहित होगी। इतिहास साक्षी रहा है जिस समाज को अक्षर ज्ञान से जोड़ा गया वह समाज बौद्धिक सम्पदा के उत्पादन की सरजमीं बन गई। ऐसा पुस्तकालय जिसकी दिवारों पर पंडित लख्मीचंद की रागनी, किताबें बुला रही हैं के नारे को बुलंद कर रही हैं तो वहीं हरियाणा की रचनाधर्मिता की विरासत बालमुकंुदगुप्त की पंक्तियां समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करते हुए मानों कह रही हों अब पढ़ेगा हरियाणा और बढ़ेगा हरियाणा। महर्षि व्यास की रचना महाभारत की आधारभूमि हरियाणा जिसका शाब्दिक अर्थ है हरि का अरण्य यानि भगवान का जंगल। इसे अब पढ़ा नहीं जिया जाएगा। दिवार पर उकेरी गई तस्वीर भगवत गीता का वह अध्याय जिसमें भगवान श्री कृष्ण पार्थ अर्जुन को उपदेश देते हुए कहते हैं कि – हे धनंजय जब व्यक्ति स्वः हितों से ऊपर उठकर कार्य करता है तो ब्रहमांड के समस्त ग्रह नक्षत्र सहयोग के लिए तत्पर हो जाते हैं। पुस्तकालय की स्थापना समाज के आखरी से आखरी व्यक्ति को अक्षर ज्ञान से जोड़कर सशक्त बनाने की ऐसी यात्रा है जो अपने आप में लोकतंत्र की सर्वोत्तम अवधारणा को साकार करती है। काछवा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति को नई पीढ़ी से साक्षात्कार करवाने का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने में नौजवानों और बालमन को प्रेरित करना है। 21 अक्तूबर पुलिस की शहादत और स्मृति को नमन करने का दिन है। विदित है कि 21 अक्तूबर को ही भारत-चीन सीमा विवाद पर 1962 में भारतीय पुलिस बल के जवान अपनी सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। शहादत दिवस के दिन ज्ञान केन्द्र के लोकार्पण का उद्देश्य यह बताना है कि प्रत्येक नागरिक का पहला धर्म देशभक्ति है देशप्रेम है।
लो आ गई किताबों की दुनिया
नवनिर्मित पुस्तकालय में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित कुल रकम 01 लाख 10 हजार रुपये की अंग्रेजी व हिन्दी प्रकाशन का संपूर्ण सैट जिसमें बाल साहित्य सीरीज, लोकोपयोगी साहित्य, युवा साहित्य, जीवन चरित्र, भारतीय भाषाओं का आदान-प्रदान श्रृंखला, विज्ञान कथाएं, वैज्ञानिक अविष्कार, जलवायु परिवर्तन, खेल जगत, हमारे पूर्वज, हमारी विरासत, विश्व का श्रेष्ठ साहित्य सहित 1400 पुस्तकें उपलब्ध हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित 84,386 रुपये की किताबें जिसमें भारतीय भाषाओं के क्लासिकल साहित्य की 845 पुस्तकें खरीदकर जमा की गई हैं जिसमें उपन्यास, कहानी, जीवनी, आत्मकथाएं प्रमुख हैं।
प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी व अंगे्रजी का समस्त प्रकाशन जिसका कुल मूल्य 70 हजार रुपये है जिसमें महात्मा गांधी, विवेकानन्द समग्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की रत्नावली, अटल बिहारी वाजपेयी की श्रेष्ठ कविताएं जैसी किताबें विशेष रूप से मंगवाई गई हैं। अंग्रेजी के महत्वपूर्ण संस्थान रूपा और पेंगुईन द्वारा प्रकाशित विश्व क्लासिक साहित्य का संपूर्ण सैट खरीदा गया है।
साईबर युग में ई-बुक्स नई पीढ़ी के ज्ञान संवर्धन का बनेगा मार्ग
उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीएमडी श्री शत्रुजीत कपूर के विशेष परामर्श और निर्देशन में ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को ज्ञान के आधुनिकतम माध्यम से ज्ञान ग्रहण के केंद्र के रूप में आधुनिक एवं आदर्श पुस्तकालय के स्वरूप को साकार करते हुए पांच कंप्यूटर सिस्टम के साथ पूरा परिसर वाईफाई युक्त होगा और बालमन में ई-बुक्स के प्रति ललक बढ़ाने के लिए पांच किंडल उपलब्ध करवाए गए हैं। उद्घाटन करते हुए सीएमडी श्री शत्रुजीत कपूर ने कहा कि आज सरदार पटेल पुस्तकालय काछवा (करनाल) में उद्घाटन के बाद हम हरियाणा की 40 से 50 पंचायतों का चयन कर पुस्तकालय की श्रृंखला बनाएंगे।
चीफ इंजीनियर आॅप्रेशन अश्विनी कुमार रहेजा ने कहा कि आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक नए दायित्व को स्वीकार किया है। उन्होंने करनाल जिले के बिजली विभाग के सभी इंजीनियरों और कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इतने कम समय में स्थान का चयन, पुस्तकों की खरीद और उनका रख-रखाव सम्पन्न होना पुस्तकालय निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एस.ई करनाल सुधाकर तिवारी ने कहा कि आज बिजली विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त पहल पर एक नए युग का आरंभ हुआ है।
काॅर्पोरेट सामाजिक दायित्व अभियान के तहत मुख्य अभियंता पंचकूला की टीम ने काछवा में निर्मित हो रहा सरदार पटेल पुस्तकालय इतिहास, परंपरा, आधुनिकता और ज्ञान का ऐसा केंद्र विकसित किया है जहां नई पीढ़ी ज्ञान के समस्त माध्यमों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण की इकाई बनेगी, पुस्तकालय स्थापना का यही उद्देश्य है। बिजली निगम का यह पहला प्रयोग है। अगले वर्षों में हरियाणा के दूसरे जिलों में भी पंचायतों व गांवों को पुस्तक संस्कृति के उन्नयन और सतत विकास के लिए ऐसे अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, सीएसएसआरआई के निदेशक डाॅ. पीसी शर्मा, निदेशक परियोजना संजय कुमार बंसल, राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ़ रेखा शर्मा, काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरती सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रतिनिधि संजय बतला, गांव के सरपंच अजय कुमार, पूर्व सरपंच बिट्टू, एक्सियन कशिक मान, एक्सियन विनोद गोयल, एक्सियन गगन पांडे, एक्सियन धर्म सुहाग सहित सैंकड़ों की संख्या में बिजली कर्मी एवं नागरिक उपस्थित थे। प्रकाशन विभाग की तरफ से सभी विद्यार्थियों को किताबें उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थी विकल्प ने प्रकृति संरक्षण का गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संचालन पीआरओ एचपीयूएस राजीव रंजन ने किया।
बाॅक्स
आकर्षित कर रही कलाएं
नवनिर्मित पुस्तकालय की दिवारों पर अमर लेखकों विवेकानंद, प्रेमचंद, अल्ताफ हुसैन हाली, गालिब, अम्बेडकर, गांधी, दीन दयाल उपाध्याय, कालीदास, सूरदास की तस्वीरें जो कलाकारों ने बनाई हैं और उनके साथ उनके विचार आने वाले हर पाठक को सृजनशीलता से जोड़ते है। आधुनिक फर्नीचर, आकर्षित करते अल्मीरा और वातावनुकुलित कक्ष ग्रामीण जनता में पुस्तकालय के प्रति आकर्षण पैदा कर रहा है।
लाईबे्ररी साईंस के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक अभ्यास का केन्द्र बनेगा
सीएसएसआरआई करनाल के निदेशक डाॅ. पी.सी शर्मा के निर्देश पर संस्थान की केन्द्रीय लाईब्रेरी के लाईब्रेरियन बी.एल. मीना के संयोजन में किताबों को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। डाॅ. शर्मा ने कहा कि हमारे पुस्तकालय कर्मी भविष्य में भी साप्ताहिक रूप से तकनीकी सहयोग करते रहेंगे।
पाठक मंच की गतिविधियां पुस्तक संस्कृति के उन्नयन का मंच
पुस्तकालय की स्थापना में काछवा गांव के युवा और विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। करनाल जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी जो काछवा और उसके आस-पास के निवासी हैं उन्होंने पुस्तक के रख-रखाव में विशेष रूचि दिखाई, जिसे देखते हुए नेशनल बुक ट्रस्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पाठक मंच संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत वर्ष भर लेखक से मिलिए, चित्रकला कार्यशाला, पुस्तक समीक्षा जैसी गतिविधियांे संयोजित होती रहेंगी।
…………………..
पंचकूला 22 अक्तूबर- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में हरियाणा दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को खेल विभाग द्वारा जिला स्तर पर 8 खेलों के अंडर-21 व अंडर 19 वर्ग के लडके-लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जायेंगी। इस खेल प्रतियोगिता में कोरोना संकट से निपटने के लिए सामाजिक दूरी मानक संचालन मानदंडों (एसओपी)की अनुपालना सख्ती से की जायेगी।
यह जानकारी सरदार संदीप सिंह ने आज पंचकुला में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के साथ आयोजित बैठक में दी। बैठक में खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक श्री एस एस फुलिया भी उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार निजी गेम्स एथलेटिक्स,कुश्ती, बाक्सिंग, बैडमिंटन एवं चार टीम गेम्स हॉकी, कबड्डी ,फुटबाल तथा हैंडबाल की प्रतियोगिता करवाई जायेंगी। इसके अलावा खेल विभाग द्वारा युवाओं पर वेबिनार का आयोजन भी करवाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडियों ने देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है जिस कारण प्रदेश को खेलो इंडिया गेम्स-2021 की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेलो इंडिया गेम्स-2021 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अभी से तैयारियों में जुट जायें, जहां बुनियादी ढॉंचा को मजबूत करने की आवश्यकता है वहां पर प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में बनाये गये खेल स्टेडियमों एवं अन्य सुविधाओं बारे पिछले दिनों लिये गये जायजे के अनुभव सांझा किये। उन्होंने बताया कि कई स्टेडियमों में कम बजट से अच्छी सुविधायें उपलब्ध करवाई गई हैं तथा उत्कृष्ट स्तर का रखरखाव किया गया है। प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया गेम्स-2021 को यादगार बनाने में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी । यह आयोजन इतना भव्य होगा कि इसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ‘हरियाणा खेल एवं शारीरिक गतिविधियां नीति-2015’ के तहत खिलाडियों को नकद प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में आरक्षण जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं। बेहतरीन खेल नीति के चलते हरियाणा देश में एक अग्रणी स्पोट्र्स हब के रूप में उभर रहा है। प्रदेश के खिलाडियों का भविष्य अन्य प्रदेशों के खिलाडियो के मुकाबले बहुत उज्जवल है । यहां खिलाडियों को विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हरियाणा सरकार ने ओलंपिक व पैरालंपिक्स खेलों में क्वालीफाई होने वाले खिलाडियों को पूर्व तैयारी के लिए पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एडवांस देने की योजना को मंजूरी दी है।
बैठक में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से खेलों के स्तर को और अधिक उठाने के लिए किये जाने वाले प्रयासों के लिए अनुभव सांझा किये।
…………
पंचकूला 22 अक्तूबर- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट 27 अक्तूबर को प्रकाशित कर जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके तहत 3 नवम्बर तक दावे एवं आपतिंया दर्ज करवाई जा सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि मतदाताओं से दावे एवं आपतियंा दर्ज करने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपतियां 31 अक्तूबर व 1 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर किसी भी कार्यदिवस में 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति मतदाता सूचियों से संबधित दावे एवं आपतियां दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियांे का ड्राफ्ट सभी रिवाईजिंग अथोरटी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, संबधित वोटर इन्फोरमेंशन कलैक्शन सैंटर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी को भी इस बारे मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए है।
…………………
पंचकूला 22 अक्तूबर- उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला में अब तक लिए गए नमूनों अनुसार वीरवार को 31 नए पोजिटिव मामले आए है। इनमें पंचकूला के 22 मामले शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिला में 9109 नमूने लिए गए हैं इनमें से 6922 मामले पोजिटिव पाए गए है। इन पोजिटिव मामलों में 6580 रोगी ठीक हो गए हैं तथा अब केवल जिला में 233 एक्टिव मामले शेष रह गए है। उन्हांेने बताया कि विभाग द्वारा जिला में 84532 हजार से अधिक आरटीपीसी नमूने लिए है।
उपायुक्त ने बताया कि भैरांे की सैर, मोरनी, सैक्टर 7, 12, व 14 में एक एक, कालका, व सैक्टर 2 में दो दो, पिंजौर में 3, सैक्टर 4 में चार, तथा सैक्टर 15 में 6 मामले पोजिटिव पाए गए है।