कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने आज महेशपुर में आशा वर्करों को सम्मानित किया एवं फल और भोजन बाटे।
पंचकूला।19/6/20, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने आज महेशपुर में आशा वर्करों को सम्मानित किया एवं फल और भोजन बाटे। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 25 के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों एवं नसों को पीपीई किट भी वितरित की। उनके साथ इस अवसर पर पंचकूला जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुषमा खन्ना तथा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर कनिका खन्ना भी थी। यह जानकारी देते हुए सुधा भारद्वाज ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिवस को देशभर में कांग्रेसियों द्वारा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशानुसार उन्होंने आशा वर्करों को सम्मानित करने भोजन व फल बांटने तथा डॉक्टरों और नर्सों को पीपीई किट देने का फैसला किया है।