भाजपा नेता,चंडीगढ़ पुलिस एवं सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान से गांव धनास के लोगो ने सम्मानित किया.
12 जून 2020 चंडीगढ़ :-कोरोना की महामारी में अपने तन मन धन से लोगो की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओ को धनास गांव के लोगो ने भाजपा नेता एवं चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी रामगोपाल एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जिसमे मुख्या रूप से भाजपा पूर्व जिला महासचिव संजीव वर्मा एवं माइनॉरिटी मोर्चा की स्टेट उपाध्यक्ष नजमा खान,डी.एस.पी. इंटेलिजेंस राम गोपाल, सोशल वर्कर प्रवीण चौहान,रवि वर्मा, सफाई कर्मचारी विक्रम,रामवीर इत्यादि रहे/
सुखविंदर सिंह सुखी एवं कर्म सिंह काला ने बताया की जब से लॉक डाउन चंडीगढ़ में लगा हम लोग निरन्तर देख रहे थे की चंडीगढ़ पुलिस के ये सब अधिकारी एवं भाजपा नेता संजीव वर्मा,नजमा खान एवं उनकी टीम लोगो को राशन ,दवाईया तथा अन्य राजमर्रा जरूरत का सम्मान खरीद कर जरूरत मंद लोगो को दे रहे है/उनकी इस सेवा से प्रभवित होकर उन्हें सम्मानित करने का सोचा सुखी ने कार्यकर्म में डी.एस.पी. इंटेलिजेंस राम गोपाल की तारीफ करते हुए बोलै की इस महामारी में चंडीगढ़ पुलिस ने लोगो के मन में एक अलग जगह बना ली है/अब लोग उनसे डरते नहीं बल्कि एक दोस्त एक मददगार की तरह खुल कर अपनी तकलीफ बताते है/ उनके इस उत्तम कार्य के लिए गांव के लोगो ने सरोपा एवं समृति चिन्ह दे कर सम्मानित कर धन्यवाद् किया /इस मोके पर परमिंदर सिंह संधू,हनी गिल,सरदार केसर सिंह,अवतार सिंह संधू,सुरजीत सिंह संधू,मान सिंह गिल,मनजीत सिंह संधू,जरनैल सिंह संधू,कुलविंदर सिंह,कुलबीर सिंह इत्यादि रहे