रंजीता मेहता की मुहिम जारी, अब मदनपुर में बांटे सेनिटरी पैड.
पंचकूला।0,/25/6 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता की मुहिम लगातार जारी है। अब महिला कांग्रेस की ओर से गरिमा प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता रंजीता मेहता ने मदनपुर में सेनिटरी पैड वितरित किये। रंजीता मेहता के साथ राहुल, बबलू, डॉ कादिर, मीनाक्षी, शर्मिला, अंजू, मीना, सीमा, रानी सहित अन्य आशा वर्कर मौजूद थीं। रंजीता मेहता ने कहा हमारा मकसद है महिलाओं को उनके स्वास्थ के प्रति और जागरूक करना खासकर उन बस्तियों और जरुरतमंद महिलाओं के बीच जाकर जो अपने बारे मं में नहीं सोच पाती। हम महिलाओं को ये संदेश दे रहे है कि कोरोना जैसी मुश्किल घड़ी में भी वो अपने हाईजीन का ख्याल रखें। महिलाओं ने कहा कि रंजीता मेहता ने काफी सराहनीय काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिये भी हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। आज महिलाओं के स्वास्थ्य की ओर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसलिये कांग्रेस की ओर गरिमा प्रोजेक्ट शुरु किया गया है। महिलाओं ने रंजीता मेहता का आभार व्यक्त किया।