ज्ञान चंद गुप्ता ने इनडोर बैठकें कर दिया पंचकूला के विकास कार्यों का ब्यौरा गुप्ता ने निवासियों से पंचकूला के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील.

ज्ञान चंद गुप्ता ने इनडोर बैठकें कर दिया पंचकूला के विकास कार्यों का ब्यौरा
गुप्ता ने निवासियों से पंचकूला के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील
पंचकूला 18 अक्टूबर 2019: पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने आज शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और पंचकूला के विकास और आने वाली परियोजनाओं पर चर्चा की और भाजपा के समर्थन में भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजय बनाने की अपील की। ज्ञानचंद गुप्ता ने बैठकों के सिलसिले को जारी रखते हुए सेक्टर 12 ए, 8, 12, 16, 21, सेक्टर 4, 10, 14, 6, 7 सकेतड़ी स्थित मानव कॉलोनी, मद्रासी कॉलीनी, मदनपुर, गांव अभयपुर, नाड़ा में इनडोर बैठकें व डोर टू डोर चुनाव यात्रा की, जहां पर उन्हें लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और 21 अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने का विश्वास दिलाया।

भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि पंचकूला में आज शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व सीवरेज की व्यवस्था, परिवहन, सडक़, पुल निर्माण, खेल सुविधा, गांव का विकास सुदृढ़ कानून व्यवस्था पंचकूला का सौंदर्यकरण व सामाजिक कल्याण जैसे अभूतपूपर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछलें पांच वर्षो में उन्होंने पंचकूला के विकास की उपब्धियों के स्तम्भ स्थापित किये हंै जिनका रिपोर्ट कार्ड उन्होंने जनता को सौंपा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यालय में सभी के सहयोग से शहर व गांव का समान विकास करने का भरसक प्रयास किया है और वे चुनाव जीत जाने के बाद अन्य विकास कार्यों को सुचारु रुप से आगे लेकर जाएंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद ने भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ एक विशेष बैठक की जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार की विभिन्न रणनीतियों को साझा किया और पंचकूला के चौतरफा विकास के बारें में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि पंचकूला उनका दिल और इससे सटे हुए गांव उनकी आत्मा है। इसलिये सभी मिलकर पंचकूला के विकास में उनका हाथ बटाएं, यह अपील गुप्ता ने लोगों से की।