पंचकूला व जनता की जरूरतों से भलीभांति परिचत हंू: ज्ञानचंद गुप्ता विभिन्न जनसभाओं में जनता उतरी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में, उन्हें विकास पुरूष कह कर किया संबोधित .
पंचकूला 8 अक्टूबर 2019: जो काम कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल में नही कर पाई वह विकास कार्य तेजी के साथ भाजपा ने पिछले 5 वर्षो में कर दिखाये। जनता को संबोधित करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा सरकार की बदौलत ही है कि आज पंचकूला इटरनेशनल मानचित्र पर दिखाई देता है। मैं पंचकूला में रहता हूं और पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों में विकास, गांवों का विकास तथा जनता की जरूरतों से परिचत हुं और शहर सहित गांवों के विकास के लिए जनता से वचनबद्ध हूं।
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 20 स्थित अनाज मंडी व इसी सेक्टर की पॉकेट मार्किट तथा गांव रैली में आयोजित अलग अलग जनसभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं में ज्ञानचंद गुप्ता का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यहां की जनता ने उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना पूर्ण सर्मथन देने के लिए भरोसा दिलाया।
उन्होंने इस मौके पर पंचकूला की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में गत 5 वर्षो में भाजपा सरकार व उनके नेतृत्व में हुए प्रमुख विकास कार्यो के बारें में बताते हुए कहा कि पंचकूला में करीब 2000 करोड़ रूपये के विकास कार्य उन्होंने संपंन करवाये हैं। इनमें 611 करोड़ की लागत से पंचकूला से युमनानगर तक फोरलेन सडक़ का निर्माण, 500 करोड़ रूपये की लागत से माता मन्सा देवी प्रागंण में 20 एकड़ जमीन पर देश का पहला आयुष संस्थान, 250 बिस्तरों का आयुष अस्पताल, 150 करोड़ रूपये की लागत से सेक्टर 23 में एनआईएफटी (निफ्ट)का निर्माण, सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करवा कर 300 बेड का बनाना, हरियाणा रोडवेज की वर्कशाप स्थापित करना, बसों की बेडों में 117 बसों को शामिल करवाना, ताऊ देवी लाल स्पोटर्स स्टेडियम में एसी मल्टीपर्पज हॉल तैयार करवाना शामिल हैं।
उन्होंने आगे ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यो के बारें में बताया कि 11 गांवों में केन्द्र की अमरूत योजना के अंतर्गत सीवरेज प्रणाली स्थापित करना, गांव बतौड में सैनिक शिक्षा केंद्र के निर्माण को मंजूरी, क्षेत्र में लम्बे समय से टूटी पड़ी सडक़ों का पुर्ननिर्माण व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलों का निर्माण करवाकर ग्रामीणों की 10-15 सालों से लम्बित मांगों को पूरा किया जिससे ग्रामीण ने बहुत राहत महसूस की है।
उन्होंंने जनता से अपील की वे पंचकूला के विकास को आगे ले जाने हेतु भाजपा के पक्ष में अपना मतदान करें।