आम आदमी पार्टी ने कंप्यूटर शिक्षकों पर लाठीचार्ज की आलोचना की 75 पार सीटों का सपना देख रही भाजपा क्या इस तरह से अपना लक्ष्य पूरा करेगी: योगेश्वर शर्मा.

पंचकूला, 17 सितंबर। आम आदमी पार्टी नेे शिक्षा विभाग में समायोजन और रेगुलर करने की मांग को लेकर पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना की है। इस लाठीचार्ज में जिसमें महिलायें भी शामिल हैं 20 कंप्यूटर शिक्षक घायल हो गए और पांच से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षकों के सिर फूट गए। उन्हें सिविल अस्पताल सेक्टर-6 इलाज के लिए दाखिल करवाना पड़ा है। पार्टी का कहना है कि 75 पार सीटों का सपना देख रही भाजपा क्या इस तरह से अपना लक्ष्य पूरा करेगी। पार्टी का कहना है कि इस लाठीचार्ज में पुलिस ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पार्टी ने gकहा किआने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को यही कर्मचारी वर्ग भी अच्छे से जबाब देगा और यह पार्टी बुरी तरह से पराजित होगी।
आज यहां जारी एक ब्यान में आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा के सिर सत्ता का नशा सिर चढक़र बोल रहा है, यही वजह है कि उसकी शह पर पुलिस आम आदमी को आदमी नहीं समझती। आये दिन अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि आप इन कर्मचारियोंं की मांगों का समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि बिना देरी किये इनकी मांगों को पूरा किया जाये और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाये। उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज के आदेश जिसने भी दिये थे उसके खिलाफ भी सख्त कारवार्ठ करते हुए उसे तुरंत नौकरी से बर्खासत किया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि प्रदेश भर में करीब 2200 कंप्यूटर शिक्षक अलग-अलग सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा दे रहे हैं। ये शिक्षक 2013 से अपनी सेवाएं शिक्षा विभाग में दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कंप्यूटर शिक्षक संघ की ओर से बताया गया है कि पिछले 6 वर्षों के दौरान सरकार द्वारा 10 बार से ज्यादा उनकी सेवा को समाप्त किया जा चुका है। सरकार शिक्षकों का स्थायी समाधान करने की बजाय उन्हें परेशान कर रही है। उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। जबकि शिक्षा विभाग के पास स्थायी पॉलिसी के तहत कंप्यूटर शिक्षकों के 3216 पद स्वीकृत हैं। इसके बाद भी सरकार कंप्यूटर शिक्षकों का शिक्षा विभाग में समायोजन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप की प्रदेश में सरकार बनते ही सभी कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि कर्मचारी वर्ग को अपनी मांगों के लिए इस तरह के प्रदर्शन करने की आवश्यक्ता ही न पड़े।