भारत का वर्ष 2017-18 के लिए बजट एक फरवरी 2017 को संभवत पेश होगा।
पंचकूला, 4 जनवरी- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समाप्त होने पर गर्भवती महिलाओं, सीनियर सीटीजन, किसान व छोटे व्यापारियों को दिया गया राहत का तोहफा देश में रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
अंबाला लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य रतनलाल कटारिया आज मार्केट कमेटी रायपुररानी के चेयरमैन हरपाल राणा के निवास ग्राम मौली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज इंग्लैंड में ब्रिजिट की घटना, अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि, यूरोप जैसे विकासशील देशों में करंसी वार तथा ग्लोबल स्तर पर ग्रोथ कम होने के बाद भी मोदी की कठिन मेहनत के पश्चात भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.4 प्रतिशत की औसत दर में वृद्धि हुई है। मोदी ने अपनी दूरदर्शी एवं कठिन परिश्रम से भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से विकास दर रही है और विशालतम अर्थव्यवस्था बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में जीएसटी लागू होने पर डिमोनिटाइजेशन के सकारात्मक परिणाम आने पर व कुछ ग्लोबल फैक्टर भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
कटारिया ने कहा कि भारत का वर्ष 2017-18 के लिए बजट एक फरवरी 2017 को संभवत पेश होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बजट में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष करों में देश की जनता को राहत मिलेगी और मोदी सरकार फिसकल घाटे को जीडीपी के 3 प्रतिशत तक रखने में कामयाब होगी। नोटबंदी के बाद कैश पेमेंट के स्थान पर सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट को दिया गया प्रोत्साहन आने वाले समय में भारत के लिए गेमचेजर साबित होगा। सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पैट्रोल पंपों, रेलवे टिकटो, टोल प्लाजा तथा बीमा पॉलिसी पर विशेष छूट देकर एक कांतिक्रारी कदम उठाया है।
उन्होंने विपष को आग्रह करते हुए कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के खिलाफ जहरीला प्रचार करने से बाज आए और उनकी उपलब्धियों की जमीनी स्तर पर जांच पड़ताल करें।