कांग्रेस को झटका, मंडल छब्बू यादव बसपा में शामिल

चंडीगढ़ 28 nov 2016। बहुजन समाज पार्टी की फायर ब्रांड नेतृ जन्नत जहां ने हजारों लोगों की भावनाओं को देखते हुए वार्ड-20 से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जन्नत ने कालोनी नं-4 में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी विधिवत घोषणा की। बसपा नेताओं ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि बसपा की जुझारू नेतृ जन्नत सभी की उम्मीदों पर पर खरा उतरेगी। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए मंडल प्रधान छब्बू यादव व उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल कर लिया गया। वहीं बसपा का दावा है कि भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों की हार अब निश्चित हो चुका है।

कालोनी नंबर-4 में आयोजित कार्यक्रम में बसपा कनवीनर हाफिज अनवार उलहक ने घोषणा करते हुए कहा कि बसपा की फायर ब्रांड नेता जन्नत जहां वार्ड नं-20 से चुनाव लड़ेगी।

जन्नत जहां बोलीं
इस घोषणा के बाद मौके पर मौजूद जन्नत जहां ने अपने संबोधन में कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी। पर पूर्व कांग्रेसी व उनके चाचा छब्बू यादव ने उसे बेटी कहकर इस वार्ड-20 से चुनाव लड़ने को कहा है। इसलिए एक बेटी चाचा की बात को नहीं टाल सकती थी। इसलिए इस वार्ड से अब वह निश्चित रूप से चुनाव लड़ेगी।

बसपा नेतृ जन्नत ने समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि इस वार्ड में कुछ लोगों ने गुंडाराज कायम कर रखा है। कुछ ऐसे लोगों को यहां से प्रत्याशी बनाया गया है, जो हप्ताह वसूली, दलाली जैसे कामों में दिनरात लगे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि यहां से गुंडाराज खत्मकर विकास की गति में तेजी लाई जाए।

बसपा कनवीनर हक बोले
वहीं बसपा कनवीनर अनवार उलहक ने अपने संबोधन में कहा इस वार्ड में अधितर लोग बाहर के राज्यों यूपी, बिहार के अलावा अन्य जगहों से है। भाजपा व कांग्रेस के कुछ तत्व इनके साथ धक्काशाही कर रहे हैं। इसलिए स्थानीय लोगों से हक ने आह्वान किया कि सभी बसपा के साथ जुड़ें और जन्नत जहां को एमसी चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं। ताकि गुंडा किस्म के तत्वों से इस वार्ड को छुटकारा दिलाया जाए।

कांग्रेस छोड़ने पर छब्बू बोले
उधर कांग्रेस से बसपा में शामिल हुए कालोने में बड़े कद के नेता छब्बू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 42 सालों से कांग्रेस की सेवा करते आ रहे हैं। पवन बंसल जैसे कांग्रेसी नेता लगातार कार्यकर्ताओं के साथ धोखा करते आ रहे है। छब्बू यादव ने कहा कि आज भी कांग्रेस व बंसल ने उनके साथ धोखा किया है। इसलिए इस धोखेबाज पार्टी व नेताओं को छोड़कर बसपा में शामिल हुए हैं। पूर्व कांग्रेसी व वर्तमान बसपा नेता छब्बू ने कहा कि जन्नत उसकी बेटी जैसी है। इसलिए सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ बेटी जन्नत के घर सेक्टर-35 के यह कहने गए थे कि वार्ड-20 से चुनाव लड़े। यहां के लोग हरहाल में बेटी जन्नत जहां को जिताकर भेजेगी। छब्बू ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आज उसकी बेटी जन्नत मान गई है और इसी वार्ड से वह चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से जीतेगी।

एसए खान बोले
कार्यक्रम को बसपा महासचिव एसए खान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जन्नत जहां ने बड़े नेता छब्बू यादव की बात मानकर उत्साह का काम किया है। इस वार्ड से निश्चित रूप से जन्नत जहां जीतेगी।

छब्बू के साथ बसपा में हुए शामिल
मुनेसर यादव, हरी यादव, बीरेंद्र यादव, बीरेद्र यादव ट्रांसपोर्ट, सुरेश यादव, बबलू यादव, शिवचरण यादव, राममूर्ति, नागेद्र यादव, श्रवण यादव, सोनू गावस्कर, विनोद कुमार यादव के अलावा सैकड़ों समर्थक शामिल हुए।

—————————— ——–

Share