भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मन्त्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं की बैठक:
पंचकुला 18-सितम्बर-2016
आज भाजपा के सैक्टर-2 स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने जिले से सभी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनसे विचार भी साँझा किये। शिव प्रकाश जी ने सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो उनसे सरकार की फीडबैक ली और संगठन बारे महत्वपूर्ण जानकारी सभी को दी। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं से ली गई और जो जानकारी से वो वंचित थे, उन्हें वो जानकारी भी दी गई। शिव प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से उनको अपने बूथ पर काम करने को कहा और बताया की हर एक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर ध्यान करना चाहिये। बैठक के बाद सह-संगठन मंत्री ने सेक्टर-20 पंचकुला के बूथ नंबर 41 पर खुद जाकर बूथ के प्रमुख समेत वहां के कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याएं जानी और उन्हें सुझाव भी दिए। इस अवसर पर विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता, लतिका शर्मा, जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, महामंत्री हरिंदर मलिक, विरेंदर राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।