आम आदमी पार्टी की पंचकूला इकाई की ओर से आज जब खूटा गाड़ अभियान के तहत स्थानीय विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के घर की ओर बडने का प्रयास

पंचकूला, 14 सितम्बर । आम आदमी पार्टी की पंचकूला इकाई की ओर से आज जब खूटा गाड़ अभियान के तहत स्थानीय विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के घर की ओर बडने का प्रयास किया गया तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने बछ़डे वाले वाहन को आप कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच जब्त कर लिया और जबर्दस्ती दल बल के साथ सकेतड़ी गौशाला भेज दिया। जिसके विरोध में आप कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष योगेशवर शर्मा के नेतृत्व में वहीं धरने पर बैठ गए और जम कर भाजपा एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर जबर्दस्ती गाय को छीनने का आरोप भी लगाया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रधान योगेशवर शर्मा, महा सचिव कपिल खनेजा सुशील मेहता, के एल खौखर, विजय पैतका, दर्शन कुमार ने कहा कि आप के सैलफी विद काऊ और अब खूटा गाड़ अभियान का सरकार और पुलिस प्रशासन में इतना खौफ है कि आप कार्यकर्ताओं से कहीं ज्यादा पुलिस की तैनाती की गई थी। इन नेताओं ने कहा के यह आप की जिला पंचकूला इकाई की दहशत का कमाल था जो आज के पहले से ही तय कार्यक्रम को देखते हुए पंचकूला पुलिस के चार चार डी एस पी, चार चार इंस्पेक्टर, चार चार सब इंस्पेक्टर, 12 ऐ एस आई और तीन दर्जन से ज्यादा सिपाही तैनात कर रखे थे। उन्होंने कहा के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकूला के आप कार्यकर्ताओं का इतना भय था के उन्होंने अपने घर से लेकर सेक्टर 16 की मार्केट तक जहां आप कार्यकर्ताओं ने बछड़े को लेकर चलना था, के बीच 4 स्थानों पर बैरीकेटिंग करवा रखी थी। यानी एक बछड़े को बांधे जाने के डर से उन्होंने 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात कर रखा था। इससे सपशट होता है के भाजपा के लोगों में गाय के प्रति कितना प्रेम है।
योगेशवर शर्मा ने कहा के जो नेता अपने घर तक एक गाय को आने से रोक रहा है, उसका गाय के प्रति कितना फर्ज होगा ये बताने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा के भले ही आज पंचकूला पुलिस ने विधायक के ईशारे पर हमें गाय को उनके घर तक लेजाने से रोक दिया हो मगर वे हमारे मजबूत इरादों को नहीं डिगा सकते। अब हम इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनके अलावा कार्यकर्ताओं को अनुराधा, ललिता, पूजा भारद्वाज, मधू, सुदेश मलिक, प्रिया, अनिल परजापती, मनिंदर सिंह, जगदीप अतरी, बलदेव सिंह, अमरजीत, संजू, भूपिंदर चीमा, सुभाश अरोडा ने भी संबोधित किया।

Share