प्रे फॉर इंडिया सर्वधर्म एकता तिरंगा सद्भावना यात्रा दिल्ली अंबेडकर भवन से रविवार को पंचकूला पहुंची।

पंचकूला-7/8/16 , प्रे फॉर इंडिया सर्वधर्म एकता तिरंगा सद्भावना यात्रा दिल्ली अंबेडकर भवन से रविवार को पंचकूला पहुंची। प्रे फॉर इंडिया के सह संयोजक दौलत कुंवर ने बताया कि यह यात्रा दिल्ली से श्रीनगर तक जाएगी। १५ अगस्त को लाल चौक श्रीनगर कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसका उद्देश्य देश प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है। इस दौरान संस्था के संयोजक अशोक जोर्ज ने पंचकूला सेक्टर १२ए के सैनी भवन में देश प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के लिए पंचकूला शहीद भगत सिंह जागृति मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह को सम्मानित किया। मंच के प्रधान पिछले दस साल से देश के शहीदों के लिए काम कर रहे हैं और आज की युवा पीढ़ी में देश भक्ति का जजबा पैदा करने के लिए प्रयासरत हैं। वे हर साल २२ शहीदों के जन्म दिन और शहादत दिवस मनाते हैं। संस्था के संयोजक अशोक ने बताया कि सोमवार को पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मिलेंगे। उसके बाद कश्मीर के लिए यात्रा रवाना होगी। यात्रा के मीडिया प्रभारी संदीप तराड़ ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।

Share