भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे पंचकुला.
पंचकुला 20-जुलाई-2016
भाजपा किसान मोर्चे के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी आज दोपहर पंचकुला के सेक्टर 2 स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। किसान मोर्चे के जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना उनका जोरदार स्वागत किया। भाटी अध्यक्ष पद संभालने के बाद पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और उनकी समस्त जिले की टीम भी इस अवसर पर मौजूद रही। भाटी ने अपने सम्बोधन में कहा की प्रदेश के किसान की ज़िन्दगी में जोखिम खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने फसल और पशुधन के बीमा करवाने के लिए किसानों से आग्रह किया। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष राम दयाल नेगी, रामबीर चौहान, महामंत्री हरिंदर मलिक, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल और राजेश कौशल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।