युवराज कौशिक बने पंचकुला भाजपा पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष
PRESS NOTE
युवराज कौशिक बने पंचकुला भाजपा पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष
पंचकुला04-फ़रवरी-16 आज भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने युवराज कौशिक को भाजपा के पश्चिमी मण्डल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। शर्मा ने यह घोषणा प्रदेश और जिला स्तर के उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद की। जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल ने जानकारी देते हुए बताया की युवराज कौशिक इससे पहले पंचकुला पश्चिमी मण्डल के महामंत्री रहे हैं और उनका पार्टी में सराहनीय योगदान रहा है। ज्ञात रहे की भाजपा के पंचकुला जिले के सात में से छे मण्डलों के अध्यक्ष पहले ही निवार्चित हो चुके हैं और पश्चिमी मण्डल का अध्यक्ष बनना रहता था।