गाय को बचाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए- अशोक अरोड़ा.

पंचकूला, 30 दिसंबर ()। इंडियन नैशनल लोकदल के अनिश्ििचतकालीन धरने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री कहते है चार साल तक बिजली का रेट नही बढ़ाउंगा। लेकिन हम कहते है रेट तो नही बढ़ाओगें बल्कि जो रेट बढ़ाएगें, वो भी हर हालत में आप ही वापिस करोगें। यह बात इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने जारी अनिश्ििचतकालीन धरने में बोलते हुए कहीं। इस मौके पर विधायक केहर सिंह, पूर्व विधायक मामू राम गोंदर, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, कार्यालय सचिव नछत्तर मल्हान, कुलभुषण गोयल इत्यादि मौजूद थे।
अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग भाजपा करती है लेकिन माननीय न्यायलय ने कहा था कि गायों के चारे के लिए प्रतिदिन 15 देने की बात कहीं थी, जो सरकार नही दे पा रही है। आज गायें पोलीथीन खाने के कारण अपनी जान गंवा रही है। गाय को बचाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए, वो काम तो करते नही। जनता को जख्म देने का काम करते है। अरोड़ा ने कहा कि अब सरकार का तर्क है कि उनके पास सरपल्स बिजली है। गांवों में दिन-रात की बिजली मुश्किल से 8 घंटे भी नही मिल रही है।
अशोक अरोड़ा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, प्रदेश का किसान पर घाटे की आपदाएं पड़ रही है। पहले तो सरकार बनते ही ओलावृष्टि से किसान की फसल बर्बाद हो गई, फिर सफेद मक्खी के कारण किसान की फसल बर्बाद हो गई और अब किसान भाजपा के धान घोटाले के कारण आर्थिक मार झेल रहा है। इस मौके पर मोरनी प्रभारी बलवंत भींवर, जिला उप्रधान रमेश मांधना, उप्रधान रामकरण गिदड़ावाली, सुरेन्द्र कूंडू, नीरज भल्ला, पूर्व सरपंच सुच्चा सियूड़ी, समाजसेवी सुच्चा रायपुर इत्यादि मौजूद थे।