भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव 29 दिसम्बर को:

 

भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव 29 दिसम्बर को:
भाजपा का नया जिलाध्यक्ष मंगलवार 29 दिसम्बर को चुना जायेगा। यह जानकारी भाजपा के जिला प्रभारी डॉ संजय शर्मा ने दी। शर्मा के पास जिलाध्यक्ष के चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी भी है। जो पदाधिकारी इस चुनाव के संचालन के लिए अपेक्षित हैं उन्हें जानकारी दी जा रही है। 
कालका विधानसभा की निगरान समिति भी गठित :
भाजपा की कालका विधानसभा की निगरान समिति की घोषणा भी आज यहां की गयी।  जिलाध्यक्ष विशाल सेठ ने उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद इस समिति के सदस्यों की लिस्ट जारी की। कालका निगरान समिति के संयोजक संजीव कौशल होंगे जिन्हें पहले ही चयनित किया जा चुका है। इसके अलावा 10 सदस्यों में इन्द्र कुमार, सुनील धीमान, तेजपाल, राम रतन शर्मा, सुभद्रारोज, चतर सिंह, गगन सिंह चौहान, इंदरलाल जुनेजा, जीतेन्द्र शर्मा और करमुदीन शामिल हैं।