उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के पंचकूला में उपायुक्त के पद पर पद्भार संभालने व पंचकूला में इससे पहले उपायुक्त रहे विवेक आत्रेय के स्थानांतरण के बाद बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पंचकूला, 23 दिसंबर। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ के पंचकूला में उपायुक्त के पद पर पद्भार संभालने व पंचकूला में इससे पहले उपायुक्त रहे विवेक आत्रेय के स्थानांतरण के बाद बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में निदेशक के पद पर स्थानांतरित हुए विवेक आत्रेय ने कहा कि जिला पंचकूला में उपायुक्त के रूप में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ लोगों की भलाई, बुजुर्गों के मान-सम्मान व सरकार की प्राथमिकता ई-सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर काम किया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुशासन व मेहनत से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे नौकरी व अपने व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक व खुशमिजाज दृष्टिकोण रखे। उन्होंने कहा कि खुश रहना सभी का फर्ज है। उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने नए उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ को जिला पंचकूला में उपायुक्त के पद पर ज्वाइन करने पर बधाई दी और कहा कि पंचकूला जिला में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।
उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि विवेक आत्रेय की कार्य प्रणाली व सकारात्मक सोच के बारे में जिस प्रकार से प्रशासन के अधिकारियों ने प्रशंसा की है, वे इससे कहीं बढक़र अच्छे इंसान व कुशल प्रशासक है। सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग में जिस उम्मीद के साथ इन्हें जिम्मेदारी सौपी है, निसंदेह वे इस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विवेक आत्रेय अनुशासन व विवेकशील प्रवृति के इंसान है तथा भविष्य की योजनाओं पर इनका स्पष्ट दृष्टिकोण रहता है।
अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा ने कहा कि विवेक आत्रेय के साथ उनका प्रशासनिक अनुभव काफी यादगार रहा। वे हर परिस्थिति में शांत चित से तुरंत निर्णय लेने में समक्ष थे। इनके काफी लंबे प्रशासनिक अनुभव से उन्हें कई मौकों पर किसी भी कार्य को निपटाने पर तुरंत मदद् मिल जाती थी।
एसडीएम कालका गौरी मिड्ढा व नगराधीश राधिका सिंह ने भी विवेक आत्रेय के साथ काम करने व उनके सहयोग व मार्गदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उन्हें विवेक आत्रेय से काफी प्रशासनिक अनुभव मिला, जो आजीवन उनका मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित