हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ फ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका।
सिरसा, 18 दिसंबर: नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को गहरी साजिश के तहत प्रताडि़त किए जाने के विरोधस्वरूप शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका। सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन में एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं महिला विंग सहित सभी यूनिट शामिल हुए। इससे पूर्व शुक्रवार सुबह जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। वहां से वे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए बाजारों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे और प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बेवजह नेशनल हेराल्ड मामले में घसीटा जा रहा है जो भाजपा की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी और मुंहतोड़ जवाब देगी। केडिया ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है और यह ऐसी नीतियां बनाती है जो केवल पूंजीपतियों को ही लाभ दे मगर कांग्रेस ने सदैव ऐसी नीतियों का डटकर मुकाबला किया है, यही वजह है कि भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ झूठी साजिश रची है जिसे कांग्रेस कामयाब नहीं होने देगी। नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेवजह बदनाम करने के उद्देश्य से ही नेशनल हेराल्ड मामले को रिओपन किया गया है जबकि इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है उसके बावजूद इस मामले को खोलकर कांग्रेस नेतृत्व को बेवजह प्रताडि़त किया जा रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जिस प्रकार साजिशन परेशान किया जा रहा है उसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और यह विरोध प्रदर्शन एक उग्र रूप ले लेगा, जिसकी जिम्मेवार खुद भाजपा ही होगी। प्रांतीय सचिव शीशपाल केहरवाला ने कहा कि भाजपा सरकार दमन चक्र का सहारा लेते हुए सरकारी मशीनरी का दुरपयोग करके विपक्षी नेताओं के खिलाफ जो षडयंत्र रचकर उन्हें प्रताडि़त करने का प्रयास कर रही है, वह घोर निंदनीय है। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला महिला कांग्रेस की प्रधान उर्मिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार गठित हुई है तभी से महिलाओं पर अत्याचारों में बढ़ौतरी हुई है। महिलाओं के प्रति बढ़े अपराधों के कारण ही आज स्थिति ये है कि सांझ ढलते ही महिलाएं सड़क पर आने से खौफ खाती हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जिस प्रकार साजिशन परेशान किया जा रहा है उसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी साजिशों को बेनकाब किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि यदि भाजपा ने अपना दुष्चक्र बंद नहीं किया तो महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेशभर में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश केहरवाला, कुलदीप गदराना, रमेश भादू, सुभाष जोधपुरिया, मलकीत सिंह खोसा, लादू राम पुनिया, सुरजीत भावदीन, गोपाल कंबोज, राजू बजाज, डीसी कंबोज, कैलाश रानी, पूनम नागपाल, मीनू बजाज, कुलवंत कौर, राजबाला सुथार, शशी कला, नगर पार्षद बलजीत कौर, राम कुमार गुणपाल, जगदीश सेहरावत, प्रवीन भारद्वाज, रघुवीर साईं, पंकज चौहान, विनीत कंबोज, मैक्स साहुवाला, ओम भारद्वाज, उमेद सिंह, राजीव सिंगला, संगीत कुमार, बलबीर जांगड़ा, संदीप सैन, धर्मपाल खोखर, मनीराम खिची, सोनू हांडीखेड़ा, संजय चावरिया, बंसीलाल नाहर, सुरेंद्र कायस्त, धर्मवीर फ्रंट, मालक सिंह भावदीन, राजेंद्र अहलावत, शेर सिंह, निर्मल चाडीवाल, राम प्रसाद धोलपालिया, कुंदन लाल, हनुमान, सोहन लाल, कृष्ण, बीसी मैहमी, अशोक ढोसीवाल, बंसीलाल सरपंच, राजेश(कालू) खलेरी डिंग, मदन सुथार, हरीश मिगलानी, सतपाल मेहता, लालचंद कंबोज, सुभाष मेहरा, करनैल सिंह ओढ़ा, ओम प्रकाश लुहानी, रंजीत दंदीवाल, राजू लींडिया, बलबीर सिंह नामधारी, हरमीत सिंह पूर्व चेयरमैन, विकास पूनिया हंजीरा, विनीत कंबोज, अमरजीत संतनगर, मंजीत सिंह मतड, मंगत नड्ढा, सुखदेव लड्ढा, प्रवेश मेहता, ओम प्रकाश वधवा, भजन लाल गुडियाखेडा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।