समारोह में लगभग 175 गरीब लोगों को कंबल वितरित किएगए।
पंचकूला, 18 दिसंबर- समाज कल्याण संघर्ष समिति, पंचकूला द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सैक्टर 21 में आयोजित एक समारोह में लगभग 175 गरीब लोगों को कंबल वितरित किएगए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के प्रधान महेन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष गरीब लोगों को सर्दी से कुछ राहत दिलवाने के उद्देश्य से कंबल दिये जाते हैं। इसके अतिरिक्त निर्धन स्कूली बच्चों को कापियां, पुस्तकें तथा लेखन सामग्री इत्यादि भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर समिति के चेयरमैन विकास शर्मा, प्रधान महेन्द्र शर्मा, महासचिव अमरनाथ वर्मा, सलाहकार डा0 एस0एल0 शर्मा, देवेन्द्र प्रसाद तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।