अनुष्का शर्मा एवं उनकी टीम पर “9 एपिसोड वाली WEB SERIES पाताल लोक” के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की।

चंडीगढ़ -26/5/20- विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ मंत्री सुरेश राणा, विहिप चंडीगढ़ उपाध्यक्ष दविंदर सिद्धू, विभाग संयोजक सुशील पांडे और सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा ने
अनुष्का शर्मा एवं उनकी टीम पर “9 एपिसोड वाली WEB SERIES पाताल लोक” के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग क
एक लम्बे समय से कुछ तथाकथित विचारधारा वाले लोगों द्वारा भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षड़यंत्र किया जा रहा है, लेकिंग पिछले कुछ वर्षों से इनके षड्यंत्रों में अचानक वृद्धि होना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। जिसका एक ताजा उदाहरण क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी एवं निर्माता अनुष्का शर्मा तथा कर्नेश शर्मा द्वारा बनाई गयी 9 एपिसोड वाली WEB SERIES “पाताल लोक” है इसके निर्देशक अविनाश अरुन, प्रोषित रॉय एवं लेखक सुदीप शर्मा, सागर हवेली, हार्दिक मेहता, गुंजित चोपड़ा हैं | जिसमें अश्लीलता की पराकाष्ठा, गालियां और सनातन समाज, राष्ट्रवाद को बदनाम करने की हर संभव कोशिश की गयी है | इसमें विशेष कर हिन्दू, नेपाली, सिख यहाँ तक कि भगवा और ब्राह्मणों का घोर अपमान किया गया है जातिसूचक शब्दों के साथ गन्दी गन्दी गालियां दी गयी हैं | हमारे धर्म और आस्था का स्थान “चित्रकूट” से संबन्धित ऐसा दिखाया गया है कि चित्रकूट से गुण्डे आते हैं और जय श्रीराम बोलकर मारपीट करते है और “माता सावित्री” के नाम पर एक “कुतिया” का नाम सावित्री रखा गया है | हिन्दुओं द्वारा एक विशेष समुदाय के साथ मॉब लींचिंग दिखाया गया है | एक सीन में रोटी के डिब्बे के नीचे एक अखवार रखा गया है जिसपर 05 दिसंबर 1992 का समाचार लिखा हुआ है यह क्या सिद्ध करता है| इनका इरादा देश में अराजकता का माहौल पैदा करना भी है|
इस पूरी वेब सीरीज “पाताल लोक” में अश्लीलता की पराकाष्ठा एवं सनातन समाज और भारतीय संस्कृति का अपमान करने की नीच हरकत अनुष्का शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गयी है | इसलिए विश्व हिन्दू परिषद् आपसे निवेदन करता है कि अनुष्का शर्मा एवं उनकी टीम पर अश्लीलता फैलाने एवं सनातन समाज और भारतीय संस्कृति का अपमान करने एवं समाज में अराजकता फैलाने के विरुद्ध FIR दर्ज कर कार्यवाही की जाए |

Share