नवरात्र के आठवें दिन भी माता मनसा देवी मंदिर एवं कालका स्थित काली माता मंदिर में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी .

पंचकूला 16 अक्तूबर।    उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकुल कुमार ने बताया कि नवरात्र के आठवें दिन भी माता मनसा देवी मंदिर एवं कालका स्थित काली माता मंदिर में श्रद्वालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और उन्होंने 16 लाख 55 हजार 442 रूपए की राशि माता के चरणों में दान  स्वरूप भेंट की। इस प्रकार श्रद्वालुओं ने अब तक एक करोड़ 7 लाख 58 हजार 759 रूपए का चढावा माता के चरणों अर्पित किया गया।
 उन्होंने बताया कि  माता मनसा देवी मंदिर में लगभग 91 हजार 500 हजार से अधिक श्रद्वालुओं ने अपनी मनोकामना पूरी करवाने के लिए माता के चरणों में पूजा अर्चना की तथा 10 लाख 64 हजार 454 रूपए की राशि दान के रूप में भेंट की। इसके अलावा श्रद्वालुओं ने 2 नग सोने के तथा 42 नग चंादी के भी माता मनसा देवी के चरणों में दान स्वरूप अर्पित किए।
माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.पी.अरोड़ा ने बताया कि इसके साथ साथ कालका में काली माता मंदिर में आठवें नवरात्र में 5 लाख 90 हजार 988 रूपए की राशि मां के चरणों में चढाई तथा 42 नग चांदी के माता के चरणों में आठवें नवरात्र के मौके पर श्रद्वालुओं ने अर्पित किए तथा 32 हजार 500 से अधिक श्रद्वालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी।  उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों श्रद्वालुओं ने अमेरिका के 70डालर,  न्यूजीलेेंण्ड के 20 ,आस्ट्रेलिय के 117 तथा कनाडा के 20 डालर भी माता के चरणों में अर्पित किए।
Share