हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महिलाओं के अधिकार के लिए उतरेगी सड़कों पर -महिला कांग्रेस शुरू करेगी महिला अधिकार यात्रा.

सितंबर[6,
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि 30 सितंबर से हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े हुए सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। इस मौके पर मीडिया इंचार्ज और प्रवक्ता रंजीता मेहता इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन नीना राठी अंबाला जोन  की कोऑर्डिनेटर बिमला सरोहा हिसार जोन की कोऑर्डिनेटर और प्रवक्ता वंदना पोपली उपाध्यक्ष अनीता नैन, एनजीओ सेल इनचार्ज सुनीता, प्रियदर्शनी इनचार्ज पूनम चौहान, पंचायती राज सेल्स इंचार्ज मंजू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुषमा खन्ना सोनीपत जि़ला अध्यक्ष राजेश चौधरी स्टेट के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
30 सितंबर को पंचकूला में एक विशाल महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी जोकि यमुनानगर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा की जाएगी। वहां से यात्रा सीएम सिटी करनाल पहुंचेगी। करनाल की बहुत बड़ी पहचान महिला सशक्तिकरण से है। यही वो शहर है जहां कल्पना चावला ने जन्म लिया था इसी  शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी और यह बताएगी नारी अबला नहीं है भाजपा के राज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े और हरियाणा गैंग रेप की राजधानी बन गया अब समय आ गया है महिलाएं उठेंगी और इस भाजपा के कुशासन को खत्म करेगी। 1 अक्टूबर को करनाल से आगे चल कर यात्रा पानीपत पहुंचेगी जहां से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आगाज किया था वह नारा आज बदल गया है कहीं ना कहीं इसका मतलब भाजपा से बेटी बचाओ बनकर रह गया है।
सोनीपत, रोहतक और जींद होते हुए महिला अधिकार यात्रा 2 तारीख को जींद में पहुंचेगी जहां पर महिला खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा खाप पंचायत हमारी संस्कृति है और किस तरह से खाप पंचायत जागृति लाने का काम कर सकती है। यह दर्शाने का काम महिला कांग्रेस करेगी। जींद के बाद कैथल सिरसा फतेहाबाद होते हुए 3 अक्टूबर को यात्रा हिसार में पहुंचेगी। हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
महिला अधिकार यात्रा की पांचवें दिन की शुरुआत 4 तारीख को रेवाड़ी में एक महिला सम्मेलन से शुरू होगी उसके बाद झज्जर होते हुए नुहं में मुस्लिम महिला पंचायत का आयोजन किया जायेगा। इस पंचायत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात की जाएगी तथा उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा इसके बाद आखिऱी दिन का आगाज पलवल, फरीदाबाद से होते हुए गुडगाँव में कैंडल मार्च से किया जाएगा। इसके बाद यात्रा दिल्ली की तरफ बढ़ेगी तथा मशाल दिल्ली की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी को सौंपी जाएगी।
Share