भुवन जीत सिंह को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त .
पंचकूला08 दिसम्बर 2017 भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने एक बयान जारी कर कालका से भुवन जीत सिंह को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब्दुल मियां एवं विनोद जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शर्मा ने कहा यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष इक़बाल जैलदार के साथ विचार विमर्श कर की गई हैं। अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने में इन सब का बहुत योगदान रहा है। भाजपा की नीतीयों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है मोदी जी के नेतृत्व में निष्पक्ष कामकाज और सबका साथ सबका विकास की नीति ने पिछली सरकारों द्वारा भाजपा के प्रति जो ग़लतफ़हमियां फैलाई गई थी वह सब दूर हो गई हैं।
भुवन जीत सिंह वर्तमान में ब्लॉक डेवलपमेंट कमेटी पिंजोर के चेयरमैन हैं और इनका राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा नाम है। अब्दुल मियां पूर्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे तथा अपने समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं।विनोद जैन भी राजनीति से लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं एवं जैन समाज में भी उनकी अच्छी पहचान है।