अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम के प्रांगण में जिला स्तरीय गीता जयंती प्रदर्शनी का लोकार्पण.
पंचकूला, 28 नवंबर- हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग मंत्री कविता जैन ने आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम के प्रांगण में जिला स्तरीय गीता जयंती प्रदर्शनी का लोकार्पण किया गया।
शहरी स्थानीय मंत्री के प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचने पर बड़ी गरमजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया वहीं कलाकारों द्वारा भी धमूधड़ाके के साथ स्वागत किया। इसके साथ-साथ विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त गौरी पराशर जोशी, अतिरिक्त उपायुक्त मुकुल कुमार, एसडीएम कालका रिचा राठी, नगराधीश ममता शर्मा, भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल,निगरानी समिति के चेयरमैन हरिंद्र मलिक, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग,हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य जसमेर सिंह बंजारा, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल, हरिपुर के सरपंच रति राम शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा के कार्यकर्ता, विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में स्कूलों द्वारा गीता पर आधारित स्टाल लगाए गए। शहरी निकाय मंत्री ने इस प्रदर्शनी का रिबन काटकर लोकार्पण किया तथा प्रदर्शनी का गहन रूचि के साथ अवलोकन भी किया। सेक्टर-20 राजकीय सांस्कृतिक मॉडल स्कूल के बच्चों के द्वारा भगवान कृष्ण को अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए दिखाया गया। इसी प्रकार अन्य राजकीय विद्यानलयों द्वारा लगाई गई स्टालों में गीता श£ोकोच्चारण एवं गीता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई थी।
इस अवसर पर कविता जैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा गीता विषय पर विभिन्न स्टाल लगाए गए है, उन्हें देखकर काफी प्रसन्नता हुई है, क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी गीता के सार को समझ रही है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसी प्रकार सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तर पर 28 से 30 नवंबर तक भी गीता जयंती मनाई जा रही है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने प्रदेशवासियों को गीता उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में राजकीय मिडल स्कूल अभ्यपुर, शहीद मेजर संदीप सागर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 7, सार्थक स्कूल सेक्टर 12ए, गीता प्रेस गोरखपुर, संस्कृति मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर 20, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रज्जीपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 15,ख् जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय द्वारा गीता पर आधारित एवं सरकार की विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 के बच्चों ने लगाई गई स्टाल में गीता के श£ोकोच्चारण किया। इन बच्चों में लक्ष्मी, रोहित, जतिन, विजय, रिशभ, रोहित इत्यादि शामिल थे।