26 नवंबर को आप का पांचवा स्थापना दिवस मनाने हरियाणा भर से सैंकड़़ों कार्यकर्ता दिल् ली जांएगे: योगेश्वर शर्मा.

पंचकूला,19 नवंबर। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा का कहना कि 26 नवम्बर को पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस को बड़े ही जोर शोर से नई दिल् ली में मनाएगी। इस दिन हरियाणा से पार्टी के हजारों क्रांतिकारी कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे और पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला जिले में भी इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गईं हैं।
यहां जारी एक प्रेस ब्यान में आप पंचकूला के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में एक दिसम्बर से हर विधानसभा में हरियाणा बदलाव यात्रा शुरु करेगी। इसके तहत गांव- गांव तक कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के कामों व हरियाणा सरकार की नाकामियों की फिल्म खट्टर लाल -हरियाणा बेहाल को घर-घर तक पंहुचाएंगे। साथ ही पार्टी अपनी नीतियों से भी आमजन को आवगत करवाते हुए भविष्य में सरकार के खिलाफ किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी देगी। योगेश्ेवर शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता के लिए अब तक इनेलो और कांग्रेस मजबूरी का विकल्प थे, पर अब हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में खड़ी है जो भाजपा का स्थान ले सकती है। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में समय समय पर लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष करती आई है और कई बार आम जन की सभी समस्याओं पर विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। इसी के चलते वह एक प्रमुख विपक्षी दल के रुप में सरकार को अपनी ताकत दिखा चुकी है।
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने कहा कि राज्य के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय द्वारा सभी दस लोकसभा पर लोकसभा संगठन मंत्री नियुक्त किये गये हैं। ये संगठन मंत्री अपने लोकसभा में आने वाली सभी विधानसभाओं में प्रचार करेंगे और पार्टी की दिशा निर्देशों का अनुशरण करेंगे। शर्मा ने आगे कहा कि 25 नवम्बर तक सभी विधानसभाओं के सभी बूथ पर उपाध्यक्ष बनाये जायेंगे व बूथवीर तैयार किये जायेंगे।