हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने की निंदा की.
पंचकूला 3 नवंबर।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी करने की निंदा की है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार एक वर्ष में कई बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा चुकी है। इसमें गरीब व मध्यम वर्ग के परिवार पर आर्थिक बोझ पड़ता है। सरकार को कीमत को वापस लेना चाहिए। सरकार गरीब परिवारों का ध्यान न रखकर पूंजीपतियों के इशारों पर है। गृहणियों का कोई ध्यान नहीं है।
हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान एवं प्रवक्ता रंजीता मेहता ने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही महंगाई ने जहां आम लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है, वहीं गत रात्रि तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलैंडरों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करके आम लोगों को बड़ा झटका दिया है। रसोई गैस की कीमतों में एकाएक 90 रुपए की वृद्धि करके जहां आम व्यक्ति की जेब और ढीली होगी, वहीं घरेलू महिलाओं का रसोई बजट भी डगमगा गया है। तेल मार्कीटिंग कंपनियों की ओर से गैस सिलैंडरों की कीमतों में की गई बढ़ौतरी से जो सिलैंडर कल तक (14.2 किलोग्राम) 670 रुपए का मिलता था, आज वह 760 रुपए में दिया जा रहा है। रंजीता मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की मनमानी के खिलाफ चुप नहीं बैठने वाली है।