डॉ भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम एचएमटी पिंजौर में छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित.
पंचकूला, 6 अक्तूबर- हरियाणा स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा कला परिषद एवं विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम एचएमटी पिंजौर में छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विवेकानंद मिलेनियम स्कूल के प्रिंसीपल पीयूष पुंज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम 9 से 13 अक्तूबर तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे जबकि 14 अक्तूबर को सायं 6.30 से 8 बजे तक सूफी संध्या आयोजित की जाएगी।
Share