पंचकूला के विधायक लापता, लोग मरने को मजबूर-रंजीता मेहता.
पंचकूला 23 सितंबर
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता लापता हो गये हैं। पंचकूला की जनता को मरने के लिए छोडक़र विधायक महोदया विदेश की सैर पर निकल गये हैं। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है कि पंचकूला के हालात कैसे हैं। रंजीता मेहता ने कहा कि सडक़ों में खड्ढे नहीं, बल्कि खड्ढों में सडक़ें हैं। इन खड्ढों में रोजाना दोपहिया वाहन चालक गिर घायल हो रहे हैं। लोग कोमा में पहुंच चुके हैं और विधायक जी मौज मस्ती करने के लिए गये हुए हैं। रंजीता मेहता ने कहा कि नगर निगम में भाजपा सरकार की दखलअंदाजी के कारण कोई भी अधिकारी काम नहीं कर पा रहा है। नगर निगम को तबादलों का गड़ बना दिया गया है। रोजाना अधिकारी बदल दिये जाते हैं। काम ना होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सडक़ें, सफाई, स्ट्रीट लाइटें जैसी मूलभूत नहीं मिल रही है। जिस कारण हालात रोजाना बिगड़ते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही ज्वाइंट कमिश्नर राजीव प्रसाद को लगाया गया, अभी वह काम करने की सोच ही रहे होंगे, लेकिन उससे पहले ही उन्हें हटाकर सीट खाली कर दी गई। रंजीता मेहता ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम में भाजपा की दुगर्ति तय है, उसके बाद पंचकूला नगर निगम के चुनावों में भी भाजपा को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता गुहार लगा रहा है कि विधायक जी आप देश में लौट आओ, आपको कोई कुछ नहीं कहेगा, बस हमारी सडक़ें बनवा, पानी के बिल जोकि पांच गुणा बढ़ा दिये हैं, उनको कम करवा दो, सेक्टर 19 में आप ओवरब्रिज बनाने के जो दावे कर रहे थे, उसे पूरा कर दो। यदि आपके बस की कुछ नहीं है, तो कृप्या इस्तीफा देश छोडक़र कहीं भी घूमने के लिए चले जाओ।