सम्मान दिवस रैली में महिलाएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी:-सीमा चौधरी
पंचकूला, 21 सितंबर ()। इनेलो के महिला विंग की जिला प्रधान एवं पूर्व नगर परिषद् पंचकूला चेयरपर्सन सीमा चौधरी ने 25 सितंबर को भिवानी में ताऊ देवीलाल के जन्मदिन पर होने वाले सम्मान दिवस को लेकर महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हो इसके लिए मीटिंग कर रैली का न्यौता दिया और महिलाओं ने भी सीमा चौधरी को भरोसा दिलाया कि वो रैली में जरूर पहुंचेगी।
इनेलो नेत्री सीमा चौधरी ने कहा कि आज खट्टर सरकार के राज में महिलाओं की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। एक ओर महंगाई ने महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है। क्राइम का ग्राफ इतना बढ़ गया कि सुरक्षा का सरकार की तरफ से कोई भरोसा और उम्मीद नही है। उन्होंने यह भी कहा कि आज शहर की सडक़ों की बदहाली सरकार की बदहाली को बयां करने के लिए काफी है। यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो लोगों को सडक़, सुरक्षा, बिजली-पानी, रोजगार जैसी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इस मौके पर उनके साथ महिला नेत्री सुरेश चौधरी, बलविन्द्र भानू इत्यादि मौजूद थे।