इनेलो नेता डा. अजय सिंह चौटाला पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे, कार्यकत्र्ताओं का लगा तांता

पंचकूला, 16 सितंबर ()। इनेलो के कालका से पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के निवास पर शनिवार को इनेलो प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला अचानक हालचाल जानने पहुंचे। इसी बीच जैसे ही कार्यकत्र्ताओं के बीच अपने नेता के पंचकूला में साढ़े 4 साल बाद पहुंचने की खबर पहुंची तो कुछ ही देर आसपास से भारी संख्या में इनेलो कार्यकत्र्ता, पदाधिकारी पूर्व विधायक के निवास पर पहुंचे और अपने नेता से मिलें और इस दौरान करीब पौने घंटे तक अजय सिंह चौटाला ने कार्यकत्र्ताओं के साथ बीतचीत की और उनके साथ जेल में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बारे में भी जानकारी सांझा की। इससे पूर्व में इनेलो पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ पंचकूला पहुंचने में डा. अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इनेलो जिला प्रवक्ता एसपी अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि डा. अजय सिंह चौटाला पैरोल पर चल रहे और वो आज युवाओं को नौकरी देने पर कांग्रेस की साजिश के शिकार के चलते पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व अन्य के साथ जेल में संघर्ष कर रहे है। अरोड़ा ने कहा कि अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उनके परिवारों का हालचाल जाना और अपनी भी सुनाई। इससे पूर्व अजय सिंह चौटाला इनेलो नेता दिलबाग नैन के रिसोर्ट पर भी पहुंचे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यालय सचिव स. नछत्तर मल्हान, प्रदेश प्रवक्ता अशोक शेरवाल, प्रवीन आत्रेय, दीनानाथ शर्मा, मान सिंह चरनियां, सीमा चौधरी, हरबंस सिंगला, रविन्द्रपाल मैहता, जितेन्द्र सैनी, जरनैल मानकपुर देवीलाल, बलवंत भींवर, मा. रमेश मांधना, दयाल चंद धीमान, गोमती प्रसाद, राम सिंह शेरगुज्जरा, देशराज पोसवाल, जय सिंह बाड़ीवाला, गुरभाग धमाला, सुशील गर्ग, दिलबाग नैन, गौतम भारद्धाज, सुभाष निषाद, श्यामलाल अग्रवाल, प्रदीप मंगला, मा् छज्जू राम, मंदीप कर्णपुर, रूलदू कोना, राजकुमार खोखरा, कर्ण नंबरदार, राजू मौली, सुरेन्द्र कूंडू, गुरविन्द्र बिटू, आजाद मलिक, वकील बरवाला, पवन धीमान, देव नाडा, अमर सिंह सैनी, महेन्द्र लाकड़ा, डिम्मपल धीमान, अशोक सिंगला, लाभ सिंह, अमर जीत पिंजौर, इन्द्रजीत बड़ैच, शरणजीत काका, नरेन्द्र टाबर, शेर सिंह इत्यादि भी अपने नेता को मिलने पहुंचें।