आप हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडक़र वैकल्पिक सरकार देगी.
पंचकूला,5 सितंबर। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा और दस की दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी हरियाणा में प्रदेशवासियों को भाजपा कांग्रेस व इनेलों का विकल्प देगी क्येांकि राज्य की जनता इनकी मौकाप्रस्त की राजनीति से तंग आ चुकी है। यह बात आप के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने आज यहां जारी एक ब्यान में कही। आप पंचकूला ने दिल्ली के मंत्री गोपालराय को हरियाणा आप का प्रभारी बनाये जाने का स्वागत किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा का कहना है कि गोपालराय और प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के प्रभावशाली नेतृत्व में हरियाणा आप खूब तरक्की करेगी। इसी लिए तो इसको ध्यान में रखकर ही आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंत्री गोपालराय को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। उन्होंने कहा कि गोपालराय अन्ना आन्दोलन से जुड़े छात्र नेता रहे हैं तथा उन्होंने हरियाणा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया है। वह हरियाणा की राजनीति व पार्टी की नवज को अच्दे से समझते हैं। वह बवाना उपचुनाव जिताने में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि गोपालराय के प्रभारी बनने के बाद अब वह और प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पूरे हरियाणा में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा। जिसमे राज्य कार्यकारिणी, लोकसभा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, और 90 विधानसभा अध्यक्ष, 90 विधानसभा संगठन मंत्री बनाये जायेंगे और हरियाणा के 16 हजार बूथों पर बूथवीर बनाये जायेंगे। संगठन बनाने का कार्य 1 नवम्बर तक कर लिया जायेगा। इसके आलावा महिला विंग, युवा विंग,किसान विंग, एक्स सर्विसमेन विंग , व्यापार विंग बनायी जाएँगी।