आगामी दो वर्षों में प्रदेश की 10 हजार महिलाओं का दक्षता विकास किया जाएगा।

कालका-पिंजौर, 5 सिंतबर- महिलाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण देनेे के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम से एक समझोता किया गया है, जिसके तहत आगामी दो वर्षों में प्रदेश की 10 हजार महिलाओं का दक्षता विकास किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हए कालका की विधायक लतिका शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी 2016 में अपने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम को सफल बनाने व कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ को जन आंदोलन का रूप दिया, यही कारण है कि आज इस दिशा में बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए करनाल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, भिवानी, हिसार व नारनौल में वन स्टाप सेंटर सखी स्थापित किए गए हैं। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के तहत अगले चरण में प्रदेश के 15 जिलों अंबाला, पंचकूला, कूरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी, दादरी, पलवल और नूंह में 20 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से वन स्टॉप सेंटर सखी स्थापित करने का निर्णय लिया गय है।
श्रीमती लतिका शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण महिला खेल प्रतियोगिता के पुरस्कारों की राशि में वृद्धि करते हुए ब्लाक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार राशि 500, 300 व 200 रूपए से बढा कर क्रमश: 2100, 1100 व 750 रूपए की है। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार राशि 1000, 750 व 500 रूपए से बढा कर क्रमश: 4100 रूपए, 3100 व 2100 की है। प्रदेश स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार राशि 3100, 2100 व 1100 रूपए से बढा कर क्रमश: 11000, 8100 व 4100 रूपए की है।