उपद्रव फैलाने वाले कभी गुरु के अनुयायी नहीं हो सकते – जगत गुरु पंचानंद गिरिजी महाराज .

पंचकुला-29/8/17, गत दिवस राम रहीम को बलात्कार का दोषी बनाए जाने पर क़ानून की सराहना करते हुए हिन्दू तख़्त के धर्माधीश जगत गुरु पंचानंद गिरिजी महाराज ने एक प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए कहा किन्याय परिषद् काबिलेतारीफ है क्यूंकि वह फैसला देते समयवह यह नहीं सोचती कि कौन अमीर है, कौन गरीब है| गत दिवस राम रहीम ने जो अपनी शक्ति प्रदर्शित कर न्यायलय को दबाने की कोशिश की वह नाकाम रही और माननीय न्यायधीश ने गवाहों और सुबूतों के तहत पर यह फैसला सुनाया है वह एक सराहनीय कदम है| यहफैसला सुनाते हुए कानून व्यवस्था ने यह साबित कर दिया कि न्यायलय से बढ़कर कोई भी नहीं है| जगत गुरु पंचानंद गिरिजी महाराज ने उन साध्वियों की भी सराहना की जिसने राम रहीम के दवाब में ना आकर अपनी जान की परवाह किए बगैर कोर्ट परिसर में पेश हो उसके खिलाफ गवाही दी है| उन्होंने कहा कि हिन्दू तख़्त उन साध्वियों को बहुत जल्द सम्मानित करेगा| इस राम रहीम के लोगों ने जो उपद्रव पंचकुला या अन्य शहरों में मचाया है उसकी पल-पल की खबर देने वाले मीडिया के उन जाबाज़ पत्रकारों की भी तारीफ की जो पत्रकार अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों को पल-पल की खबर से अवगत करवाते रहे| हिन्दू तख़्त उनको भी बहुत जल्द सम्मानित करेगा|
जगत गुरु पंचानंद गिरिजी महाराज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मौके की नजाकत को नासमझते हुए जो ढील बरती है उससे यह साबित होता है कि हरियाणा सरकार राम रहीम से मिली हुई थी और इतने बड़े काण्ड को देखते हुए राजनितिक रोटियां सेकते हुए नज़र आई क्यूंकि जब पंचकुला में धारा 144 लगा दी गई थी तो लाखों की तादात में लोगों को क्यों इकट्ठा होने दिया| इस सारे प्रकरण में 30 के करीब लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए| उन मारे गए लोगों व् घायल लोगों का क्या कसूर था? पंजाब व् हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को जताया था कि कोई भी अप्रिय घटना राम रहीम के पेश होने पे घट सकती है लेकिन हरियाणा सरकार ने न्यायलय के इस फैसले को गंभीरता से नहीं समझा और लोगों को हटाने की वजाए तमाशा देखती रही जिस कारण इतना बड़ा हादसा पंचकुला में हुआ| इससे पहले भी जाट आन्दोलन और राम पाल का मामला भी हरियाणा सरकार झेल चुकी है लेकिन हरियाणा सरकार ने उन हादसों से कोई सबक नहीं लिया और यह तीसरा काण्ड सरकार की लापरवाही के कारण होगया| क्या लोगों की जान इतनी सस्ती है कि राम रहीम और हरियाणा सरकार नेमिलकर इतने बड़े काण्ड को पैदा किया|
जगत गुरु पंचानंद गिरिजी महाराज ने कहा धर्म से बढ़कर राष्ट्र और कानून प्रणाली पहले हैऔर धर्म बाद में क्यूंकि धर्म की पालना हम तभी कर सकते हैं जब हम राष्ट्र सेवा में माहिर हों| जिन उपद्रवियों ने पंचकुला में आगजनी की और राष्ट्र के चौथे स्तम्भ प्रेस को अपना निशाना बनाया| अगर सरकार चाहती तो यह काण्ड नहीं होता लेकिन हरियाणा सरकार कुछ नहीं कर पाई| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार फेल है| बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े काण्ड होने कि ख़ुफ़िया जानकारी होने के बावजूद सरकार कुछ नहीं कर पाई और हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट के न्यायधीश को इस सारे प्रकरण में आगे आना पडा| उन्होंने कहा कि नारी हमेशा पूजनीय रही है| बचपन में कंजक के रूप में, फिर कुवारी कन्या के रूप में, फिर पत्नी के रूप में, फिर माँ के रूप में अपना कर्त्तव्य निभाती आई है और नारी का अनादर अनादी शक्ति का अनादर है जो कि पतन का कार्य बनती है| उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सरकारको कोई ना कोई कारवाई करनी चाहिए ताकि जनता की आड़ में ये ढोंगी बाबे अपने आप को बचा ना सकें क्यूंकि भारत देश एक धार्मिक देश है और भारत देश की अवाम धर्म का पालन करने में पीछे नहीं हटती| उन्होंनेधर्मप्रिय लोगों से आग्रह किया है किहिन्दू तख़्त ऐसे बाबाओं के खिलाफ है| अगर किसीको भी ऐसे बाबा परेशान करते हैं तो ये लोग हिन्दू तख़्त को इस बात की सूचना दे ताकि हिन्दू तख़्त ऐसे बाबाओं को धर्म से बाहर निकाल सकें| उन्होंने कहा कि प्रेस भारत की अवाम के लिए बनी है और पत्रकार अपनी जान पर खेलकर भारत की अवाम को अपने माध्यम से जागरूक करने की कोशिश करते हैं| उन्होंने मीडिया पर हुए हमले पर काफी दुःख जताया|