पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए पंचकूला क्षेत्र में नऐ टयूब्बैल आदि के लिए 668.54 लाख रू की राशि आंवटित
पंचकूला 10/7/17,माननीय सार्वजनिक स्वास्थय इंजीनियरिंग राज्यमंत्री डाॅ० बनवारी लाल जी ने पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए पंचकूला क्षेत्र में नऐ टयूब्बैल आदि के लिए 668.54 लाख रू की राशि आंवटित किये। जिन परियोजनाओं पर अभी कार्य चल रहा है उसके लिए 127.04 लाख रू० की राशि एवं 541.50 लाख रू० की राशि नई परियोजनाओं के लिए आंबटित की गई है। इससे पंचकूला ग्रामिण क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर होगी।
(चल रही एवं नई परियोजनाओं की सूचि साथ सलंग्न है।)
विधायक पंचकूला एवं सरकारी मुख्य सचेतक श्री ज्ञान चन्द गुप्ता जी ने माननीय राज्यमंत्री डाॅ० बनवारी लाल जी का पंचकूला क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए आवंटित की गई राशि के लिए धन्यवाद किया।