अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने सोमवार को पंचकूला में मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार.

पंचकुला, 10 अप्रैल- अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने सोमवार को पंचकूला में मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति से जुड़ी योजनाओं को न केवल बेहतर तरीके से लागू कर रही है, अपितु इसका लाभ उपयुक्त व्यक्ति तक पहुंचे, इसे भी सुनिश्चित कर रही है।
पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित एक निजी होटल में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से विचार-विमर्श उपरांत अपनी कार्यकारिणी को विस्तार दिया। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा में यमुनानगर से जगशेर, महेंद्रगढ़ से मोहन लाल, कैथल से श्यामलाल कल्याण को प्रदेश उपाध्यक्ष, फरीदाबाद से निगम पार्षद आशावती, भिवानी से आजाद धिनाना, कुरूक्षेत्र से कातां कालाजिया, जींद से उषा, गुरूग्राम से हीरालाल नंबरदार को प्रदेश सचिव, रोहतक से पवन खरेंटी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, फतेहाबाद से चंद्रप्रकाश बोस्ती को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, रोहतक से रमेश दहिया को सोशल मीडिया प्रभारी, जींद से भारतभूषण टाक एवं सिरसा से मखन सिंह को सह सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पंचकूला दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गुरनाम संधु, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल, सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे।