भाजपा जिला पंचकूला ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर हर्षो-उल्लास से मनाने के लिए झोंकी ताकत।

पंचकूला-3/4/17, भारत के लाखों लोगों के लिए 6 अप्रैल का दिन कोई समान्य दिन नहीं हैं। आज से 37 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने सेवा, त्याग और भक्ति की भावना से अपना जीवन समर्पित कर दिया था। इन लोगों के खून पर्सीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ। यह किसी एक व्यक्ति या एक परिवार की बात नहीं है बल्कि भारत माता की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं के संकलप और सर्म्पण की बात है और इसी से आज भाजपा मजबूती की और बढ़ रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह जी के निर्देश अनुसार वर्ष में देश भर मे बूथ स्तर पर 6 कार्यक्रम आयोजन करने का कार्यक्रम है। उसमें से एक 6 अप्रैल का दिन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के रूप में देश के हर बूथ स्तर पर मनाया जाए।
पंचकूला जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस कार्यक्रम को बूथ सतर पर मनाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जिसमें हर सदस्य को एक-एक मंडल की जुम्मेबारी सौंपी गई है। जिला पंचकूला में बूथों की कुल संख्या 382 है जिसमें 6 से 7 बूथों का एक शक्ति केन्द्र बनाया गया है। जिला पंचकूला में 382 बूथों पर 91 शक्ति केन्द्र है। पिंजौर मंडल दीपक शर्मा 13 शक्ति केन्द्र, कालका वीरेन्द्र राणा 13 शक्ति केन्द्र, अजय मितल रायपुररानी 14 शक्ति केन्द्र, मोरनी गगन चौहान 7 शक्ति केन्द्र, बरवाला विशाल सेठ 10 शक्ति केन्द्र, पंचकूला पूर्वी हरेन्द्र मलिक 17 शक्ति केन्द्र, व संजय अहुजा पंचकूला पश्चिमी 17 शक्ति केन्द्र है इन सभी प्रदेशस्तरीय अधिकारियों को पंचकूला के सातो मंडलों की जुम्मेबारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा जी ने पिंजौर मंडल के सभी बूथो पर खुद दो दिवसीय प्रवास के दौरान हर बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा की तथा उन्हें निर्देश दिये कि सभी कार्यकता अपने-अपने घर पर 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर हर्षोउल्लास से ध्वज फहरायें तथा पार्टी के इतिहास, विकास और नीतियों का प्रचार व प्रसार करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के अनुसार बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने से पार्टी, कार्यकर्ताओं का हौसला बढेगा तथा पार्टी बूथ स्तर पर और ज्यादा मजबूत होगी ।