श्री माता मनसा देवी मंदिर व श्री काली माता मंदिर, कालका में श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 39 जबकि चांदी के 429 नग दान स्वरूप माता के चरणों में चढाए गए। आज तक माता के चरणों में आस्ट्रेलिया के 20 डालर तथा सिंगापुर के 10 डालर के अलावा यूरोप के 50 यूरो भी श्रद्धालुओं द्वारा माता के चरणों में अर्पित किए गए।

पंचकूला, 31 मार्च- चैत्र नवरात्रे के चौथे दिन तक
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य प्रशासक गौरी पराशर जोशी ने बताया कि चौथे नवरात्रे तक श्री माता मनसा देवी मंदिर व श्री काली माता मंदिर, कालका में श्रद्धालुओं द्वारा सोने के 39 जबकि चांदी के 429 नग दान स्वरूप माता के चरणों में चढाए गए। आज तक माता के चरणों में आस्ट्रेलिया के 20 डालर तथा सिंगापुर के 10 डालर के अलावा यूरोप के 50 यूरो भी श्रद्धालुओं द्वारा माता के चरणों में अर्पित किए गए।

उन्होंने बताया कि आज चौथे नवरात्र के अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा 13 लाख 26 हजार 102 रूपए की राशि जबकि श्री काली माता मंदिर कालका में 2 लाख 67 हजार 533 रूपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई। इसी प्रकार श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोने के 7 व चांदी के 75 नग दान स्वरूप माता के चरणों में चढाए गए और श्री काली माता मंदिर कालका में सोने के 7 व चांदी के 28 नग दान किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 1 लाख दो हजार 325 तथा श्री काली माता मंदिर कालका में 11 हजार 500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
उन्होंने बताया कि आज के दिन माता मनसा देवी मंदिर व श्री काली माता मंदिर, कालका में कुल 15 लाख 93 हजार 635 रूपए की राशि दान की गई। उन्होंने बताया कि दोनो मंदिरो में सोने के 14 व चांदी के 103 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए।