भाजपा की मुम्बई में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न- 100 से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन:
पंचकूला 26 फरवरी 2017
महाराष्ट्रा व उड़ीसा में हुये स्थानीय निकाय चुनावों में मिली आपार सफलता को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विजय उत्सव’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेक्टर-2 स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और एक दूसरे का मुह मीठा करवाया और लड्डू बांटे। पंचकुला के विधायक और मुख्य सचेतक ज्ञानचन्द गुप्ता इस अवसर पर मौकूद रहे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांटी। जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का लड्डू खिला मुह मीठा करवाया। विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता ने भाजपा की सफलता पर कहा की प्रधानमंत्री जी के नोटबंदी के फैसले के बाद देश में सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने कहा की आगे आने वाले चुनावों के परिणामों में भी भाजपा को आपार सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लग्न का फल है जो हर चुनाव में भाजपा जीत की ओर अग्रसर है।
इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर नाढा गांव के 100 से अधिक युवाओं ने हन्नी के नेतृत्व में विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा की उपस्थिति में युवा मोर्चा का दामन थामा। युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन युवाओं के साथ आने से भाजपा युवा मोर्चा और भी मजबूत होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शामलाल बंसल, संजय आहूजा, जिला महामंत्री हरेन्द्र मलिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद संघमित्रा सिवाच, मीडिया प्राभारी विकास पाल, सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग व संजीव देसवाल मौजूद रहे।