पंचकूला शहरी क्षेत्र के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों हेतू की गई घोषणा
Panchkula 8/2/17, गत वर्ष 24 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा श्री मनोहर लाल जी द्वारा विकास रैली में पंचकूला शहरी क्षेत्र के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों हेतू की गई घोषणा में से पंचकूला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए 2 कर ोड़ 17 लाख 64 हजार के विकास कार्यों के अनुमानित लागत नगर निगम पंचकूला द्वारा अनुमोधित की गई है सरकार द्वारा जल्दी ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगें।
श्री ज्ञान चन्द गुप्ता जी विधायक पंचकूला एंव सरकारी मुख्य सचेतक ने इन परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की यह सभी कार्य विभिन्न गावों से वहां के वरिष्ट नागरिकों व कार्यक्रताओं द्वारा प्रार्थना प्रत्र के माध्यम से दिये थे। जो इस प्रकार से हैः –
क्र० गांव कार्य लागत
1 अलीपूर सामूदायिक केन्द्र 27.18 लाख
2 सुखदर्शनपुर सामूदायिक केन्द्र 27.18 लाख
3
खटौली शिव मन्दिर के पास सामुदायिक केन्द्र 27.81 लाख
तलाव सौंर्दयकरण 24.00 लाख
4 मटटावाला सामूदायिक केन्द्र 27.18 लाख
5 कोट धर्मशाला की मरम्मत के लिए 14.87 लाख
6 रामगढ़ शिव मन्दिर के पास धर्मशाला निर्माण 7.30 लाख
तलाव सौंर्दयकरण के लिए 16.40 लाख
7 टोका गांव से डांगरी नदी तक नाला 18.94 लाख
रिटेनींग वाल 9.93 लाख
8 बेहड नाले के लिए 7.57 लाख
9 नग्गल सुदेश राणा के घर से शेर सिंह तथा डेरी से जीत मिस्तरी के घर तक गली निर्माण 9.32 लाख
इसके इलावा 8 करोड के अन्य विकास कार्यो की अनुमानित लागत सूचि जल्दी ही भेजी जा रही है। जिससें बहुत जल्दी ही अन्य विकास कार्य भी शुरू होंगे।