पंचकूला में स्वर्ण जयन्ती पार्क बनेगा- ज्ञान चन्द गुप्ता।

पंचकूला 28 जनवरी 2017: पंचकूला के विधायक एवं सरकारी मुख्य सचेतक श्री ज्ञान चन्द गुप्ता जी ने मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण पंचकूला को स्वर्ण जयन्ती पार्क बनाने के बारें में पत्र लिखा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वर्ण जयन्ती के कार्यक्रम में घोषणा कि थी की हरियाणा के हर एक जिलें में स्वर्ण जयन्ती पार्क बनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत पंचकूला में भी स्वर्ण जयन्ती पार्क बनेगा।
विधायक जी ने पत्र में लिखा कि पंचकूला के सैक्टर 20 में 10-12 एकड जमीन उपलबध है। जिसमें स्वर्ण जयनती पार्क बनाया जा सकता है पंचकूला सैक्टर 20 की आबादी पंचकूला के अन्य सैक्टरों बहुत अधिक है। क्योंकि काफी संख्या में ग्रुप हाउसिगं सोसाईटीस होने के कारण सैक्टर 20 की आबादी बहुत अधिक है। स्वर्ण जयनी पार्क बन ने से सैक्टर वासियों को लाभ होगा।
विधायक जी ने मुख्य प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण को मुख्यमंत्री जी द्वारा घोणणा के अतंर्गत पंचकूला सैक्टर 20 में उपलबध 10-12 एकड़ जमीन पर स्वर्ण जयन्ती पार्क बनाने के बारें में निर्देश दिये है।