पुलिस कमिष्नरेट, पंचकूला में वर्श 2016 में अपराधो की रोकथाम करते हुये 77 प्रतिषत केसो को सफल बनाने में कामयाबी हासिल की- डाॅ0 आर.सी. मिश्रा.
पंचकूला-25/11/16,पुलिस कमिष्नरेट, पंचकूला में वर्श 2016 में अपराधो की रोकथाम करते हुये 77 प्रतिषत केसो को सफल बनाने में कामयाबी हासिल की गई।
पुलिस कमिष्नरेट, पंचकूला, दिनांक 25.11.2016 (.) डाॅ0 आर.सी. मिश्रा, भा.पु.से., एडीजीपी, पुलिस कमिश्नर, पंचकूला ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि वर्ष 2016 में पुलिस कमिश्नरेट पंचकूला में पुलिस द्वारा अपराधो की रोकथााम करते हुये अब तक दर्ज हुए 1687 अभियोगों मुकदमो में से 1295 अभियोगों को सफल बनाने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस कमिश्नर ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया है कि वर्ष 2016 में माह अकतूबर के अन्त तक हत्या के अपराध में कुल 12 अभियोग दर्ज किये, जाकर 09 अभियोगों को सफल बनाया है। दहेज हत्या के अपराध में 01 अभियोग दर्ज कर सफल बनाने में कामयाबी हासिल की है। हत्या के प्रयास में 10 अभियोग दर्ज कर 09 अभियागों को सफल बनाया गया है। लड़ाई-झगडा के अपराध में कुल 33 अभियोग दर्ज किये जाकर 30 अभियोगों को सफल बनाया गया है। छीना-झपटी के अपराधों के अन्तर्गत 20 अभियोग दर्ज किये जाकर 13 अभियोगों को सफल बनाया गया है। बहला-फुसलाकर भगा ले जाने बारे 24 अभियोग दर्ज कर सभी अभियोगों को सफल बनाया गया है। अपहरण के अपराध के अन्तर्गत 14 अभियोग दर्ज कर 08 अभियोगों को सफल बनाया गया है। चोरी के मामले में 216 मुकदमें दर्ज कर 86 अभियोगों को सफल बनाया गया है। बलात्कार के आरोपो में 18 अभियोग दर्ज कर सभी अभियोगों को सफल बनाया गया है। लूट-पाट के अपराधों में 02 अभियोग दर्ज कर 01 अभियोग को सफल बनाया गया है। गृह-भेदन के अपराध में 82 अभियोग दर्ज कर कुल 36 अभियोगों को सफल बनाया गया है। डकैती की योजना बनाते हुए 02 अभियोग दर्ज कर दोनों अभियोगों को सफल बनाया गया है। सड़क दुर्घटना में कुल 109 अभियोग दर्ज कर 84 अभियोगों को सफल बनाया गया है।
डाॅ0 मिश्रा ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि उदधोषित अपराधीयों के विरूद्व 63 अभियोग दर्ज कर 18 अभियोगों को सफल बनाया गया है। नशीले पदार्थो की रोकथाम करते हुए 59 अभियोग दर्ज किये गये। जुआ अधिनियम के तहत 134 अभियोग दर्ज किये गये। शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 22 अभियोग व आबकारी अधिनियम के तहत कुल 113 अभियोग दर्ज किये गये है। पंचकूला पुलिस पुरी मेहनत व लगन से कार्य कर रही है और अनुसंधानाधीन चल रहे अन्य अभियोगों को भी शीघ्र अति शीघ्र सफल बनाने में कामयाबी हासिल की जाएगी।
डाॅ0 मिश्रा ने मीडिया के माध्यम जानकारी दी है कि वर्ष 2016 में 1687 मुकदमो में से 1295 केसो को सफल बनाया गया है। इस प्रकार वर्ष 2016 में सफलता का अनुपात 77 प्रतिशत रहा है।