आम आदमी पार्टी एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर प्रदेश में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाय दान करेगी।

पंचकूला:25 अक्तूबर। आम आदमी पार्टी अपने प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर प्रदेश में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाय दान करेगी।। इसके आलावा पार्टी ने हरियाणा दिवस के मौके पर पोल-खोल अभियान नामक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी किसानों की समस्यांए न सुन पाने के विरोधस्वरुप धान भेंट करेगी।
यह जानकारी आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने बताया कि भाजपा और नरेंद्र मोदी ने गाय के नाम पर पूरे हरियाणा में वोट मांगे हैं। इस अवसर पर उनके साथ्ज्ञ पंचकूला आप के पर्यवेक्षक अमित कुमार भी उपस्थित थे। हरियाणा में गायों की दयनीय हालत को लेकर पार्टी द्वारा सेल्फी विद लावारिस गाय तथा खूंटा गाड अभियान चलाया जा चुका है। जिसके तहत प्रदेश के सभी मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री के आवास के आगे लावारिस गाय बांधी गई थी। इसके बावजूद हरियाणा में लाखों की संख्या में गाय सडक़ों पर हैं। जोकि न सिर्फ स्वयं कचरा और पेालिथीन खाकर मर रहीं हैं बल्कि सडक़ पर चलने वाले वाहनों से टकराकर होने वाले हादसों का कारण भी बन रहीं हैं।
योगेश्वर शर्मा ने कहा कि हरियाणा में लावारिस गायों की हालत दयनीय है और सरकार केवल कागजी बयानबाजियां कर रही है। जिसके चलते आगामी एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुडगांव दौरे के दौरान आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री को एक गाय भेंट करके हरियाणा में लावारिस गायों की हालत के बारे में बताया जाएगा। इतना ही नहीं सडक़ों पर भारी वाहनों से टकरा कर करने वाली लावारिस गायों को कोई उठाने तक नहीं आता और वे कई कई दिनों तक सडक़ों पर यूं पड़ी रहती हैं।
आप जिला पंचकूला के योगेवर शर्मा ने बताया कि हरियाणा की हालत दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। सरकार हर क्षेत्र में फेल हो रही है। सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने प्रदेश के लोगों से जो जो वायदे किये थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। इसी लिए राज्य का हर एक वर्ग इस सरकार से दुखी व परेशान है। आज किसान की हालत खस्ता है। उसे उसकी फसल का सही रेट ही नहीं मिल रहा बल्कि वह बुरी तरह से छला जा रहा है। आप ने पिछले दिनों से लगातार मंडियों क ा दौरा कर किसानों की दयनीय हालत का न सिर्फ जायजा लिया बल्कि उनके साथ हो रहे धोखे व लूट पर बार बार सरकार को चेताया है। राज्य का युवा बेराजगार घूम रहा है। उसे नौकरी देने का वायदा पूरा करना तो दूर उससे किया गया बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे हरियाणा की हालत खराब है। स्वयं स्वास्थ्य मंत्री के अपने जिले में मरीजों को सवास्थ्य सेवाओं का पूरी तरह से लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में गायों की दयनीय हालत को लेकर,स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू न किये जाने को लेकर,स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत को लेकर,बिजली संकट,कानून व्यस्था की खराब हालत को लेकर,यातायात व्यवस्था,बेरोजगारी,शिक्षा सेवा की दयनीय हालत को लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया जाएगा। सवच्छ भारत के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। इसको लेकर लगाया गया एक प्रतिशत कर पूरी तरह से गल्त है। जबकि इनसे कहीं भी ठीक से सफाई हो नहीं रही। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के उपाध्यक्ष सुशील मैहता,महासचिव कपिल खनेजा,सचिव विजय पैतका,मीडिया कोआडिनेटर सुरेंद्र परमार,अनुराधा,ललिता शर्मा,जगदीप अत्री,सुरेंद्र राठी,संजू,पूजा भारद्वाज,,मंदीप सिंह,सुभाष आरोड़ा सुदेश मलिक,मनिंद्र ङ्क्षसह,कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।