लघु सचिवालय के प्रांगण में सयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र झंडा फहराया।
पंचकूला, 24 अक्टूबर – जिला प्रशासन की ओर से जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री एम.एल. गर्ग ने सोमवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में सयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र झंडा फहराया। इस मौके पर अधिकारी एवं कर्मचारी ाी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री गर्ग ने बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ के लक्ष्यों, उद्देश्यों तथा इसकी ाूमिका और सफलता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। उन्होंने कहा कि इस संगठन का कार्य इसके सदस्य देशों में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करना है। इस दिवस को मनाने का मु य उद्देश्य आपस में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी मत ोदों एवं समस्याओं को बिना हिंसा से सवैधानिक ढंग से हल करके लोगों की सुरक्षा करना है। आज के दिवस का आम लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए विद्यार्थियों के माध्यम वि िान्न स्कूलों में पोस्टर बनाने, निबंध लेखन तथा वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इस संगठन के 5 स्थाई सदस्य हैं, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस तथा रूस शामिल है। सुरक्षा परिषद में 10 अस्थाई सदस्य ाी है। उन्होंने कहा कि विश्व में कठिन परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने में इस संगठन की अहम ाूमिका होती है।