शहीद शिवराम राजगुरू को दी श्रद्धांजलि.

पंचकूला24/8/16 : शहीद शिवराम राजगुरू की 108वीं जयंती शहीद भगत सिंह जागृति एवं प्रकाश मॉडल स्कूल महेशपुर सेक्टर 21 के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल प्रांगण में मनाई गई। इस दौरान शहीद राजगुरू के चित्र पर मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह, उपाध्यक्ष रिषी गुप्ता, स्कूल की सुबक्षम वर्मा एवं डायरेक्टर वेद प्रकाश द्वारा माल्यार्पण किया गया। मंच के प्रधान जगदीश भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद, राजगुरू अमर रहे के नारे लगाए और बच्चों को बताया कि शिव राम राजगुरू का जन्म 24 अगस्त 1908 को पुणे खेड़ा गांव में हुआ था। राजगुरू शहीद भगत सिंह एवं सुखदेव के साथी थे। इन तीनों को 23 मार्च 1931 को शाम 7 बजकर 33 मिनट पर फांसी के फंदे लटका दिया था। इस दौरान सलौनी, देववंती, कोमल एवं काजल ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत कार्यक्रम में रंग जमा दिया। मुस्कान और आरती ने देश भक्ति की एक कविता पढक़र सुनाई। मुन्ना यादव ने शहीद राजगुरू की जीवनी का विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर गोल्ड मैडलिस्ट अमिता मरवाहा ने बच्चों को नि:शुल्क मार्शल आटर््स सिखाने का भरोसा दिया। अमिता मरवाहा हाल ही में दक्षिण कोरिया में ताई क्वांडों चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर आई है। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के अध्यापक अर्जुन देव, ओमवती, सुरेंद्र, अनिता एवं रितू मौजूद थे।