बराला ने किया भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ.


पंचकुला 16-जुलाई-2016
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज पिंजौर के विराट नगर में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इसमें जिले से भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बराला ने सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद के बारे में बताया। इस वर्ग के बारे में बताते हुए बराला ने कहा की इसका महत्व अच्छा कार्यकर्ता विकसित करना है। उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए कहा की उन्होंने सांस्कृतिक आधार और मूल संस्कृति से देश के चिंतन का रास्ता निकलना बताया। मोक्ष की प्राप्ति को बराला ने मानव का अंतिम लक्ष्य बताया।
इस अवसर पर बराला ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने बताया की जिले स्तर पर प्रदेश में 20 जिलों में प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो चुका है और बाकी जिलों में भी जुलाई माह तक इस वर्ग का समापन हो जायेगा।
आज के वर्ग में बराला के बाद मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने अपने सम्बोधन में मीडिया के विषय में जानकारी दी। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता डॉ संजय शर्मा और विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं से अपने विचार सांझा किये।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला परिषद् की प्रधान ऋतु सिंगला, प्रशिक्षण के जिला प्रमुख अनिल गोयल समेत सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share